Advertisment

SBI Online banking services closed : देशभर में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 3 घंटे के लिए बंद

SBI Online banking services closed : देशभर में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 3 घंटे के लिए बंद, SBI Online banking services closed for 3 hours across the country

author-image
Bansal News
Kaam Ki Baat: SBI के सैलरी अकाउंट में मिलती हैं कई तरह की सुविधायें, जानें साथ में क्या-क्या मिलता है फ्री?

नई दिल्ली। SBI Online banking services closed भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं देशभर में 3 घंटे से ज्यादा समय के लिए बंद रहेंगी। एसबीआई ने इस संबंध में जानकारी दी है, ताकि बैंक के ग्राहकों के लिए जानकारी के अभाव में परेशान न होना पड़े। साथ ही दिए गए समय पर सभी सेवाएं स्वत: ही चालू हो जाएंगी। हालांकि, इस बीच बैंक के ग्राहकों को ऑनलाइन लेन-देन में जरूर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisment

भारतीय स्टेट बैंक ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है, जिसमें 24 घंटे के फॉर्मेट में बताया गया है कि 13.30 बजे से लेकर 16.45 तक 1 अप्रैल 2023 के दिन आईएनबी, योनो, योनोलाइट, योनो बिजनेस, यूपीआई उपलब्ध नहीं रहेगी। बैंक द्वारा दिए गए इस समय को 12 घंटे के फॉर्मेट से देखें तो दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 45 मिनट तक यह सेवाएं बंद रहेंगी।

दरअसल, एसबीआई द्वारा इन सेवाओं पर कुछ समय के लिए रोक एनुआल क्लोजिंग एक्टिविटि के तहत लगाई गई है। इसके तहत सालभर के लेनेदन का लेखा जोखा बैंकों द्वारा तैयार किया जाता है। जिसके चलते इन सेवाओं को बंद करना जरूरी होता है।

Advertisment
sbi Closed services Online banking SBI Online banking services closed
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें