Advertisment

MP Weather Update: प्रदेश में अगले तीन दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update: प्रदेश में अगले तीन दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट There will be heavy rain in the state for the next three days, the Meteorological Department has issued an alert

author-image
Bansal News
MP Weather Update: प्रदेश में अगले तीन दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भोपाल। प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। अब मानसून छाने के बाद राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। अब मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी इलाकों में अगले 3 दिनों तक झमाझाम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा सिंगरौली, सीधी और रीवा समेत पूर्वी मप्र के अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार होशंगाबाद संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। साथ ही राजधानी में भी तेज बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

Advertisment

बारिश का दौर जारी
बता दें कि प्रदेश में मानसून से पहले ही बारिश का दौर जारी था। यहां पिछले दिनों से लगातार बारिश देखने को मिल रही है। अब तक प्रदेश में तय कोटे से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो जून महीने के आखिरी सप्ताह तक प्रदेश में 6 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। जबकि सामान्य कोटा बारिश का इस दौरान 3.36 इंच का ही है। इस हिसाब से देखें तो करीब 80 फ़ीसदी ज्यादा बारिश पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड की गई है। वहीं राजधानी भी कोटे से दोगुनी बारिश हो चुकी है।

वहीं ज्यादा बारिश के बाद बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है। बड़े तालाब का जल स्तर 1660 फिट से बढ़कर 1660.15 फ़ीट हो गया है। बता दें कि आगे भी मौसम विभाग ने बारिश की उम्मीद जताई है। वहीं अब तक प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश देखने को मिल चुकी है। गौरतलब है कि मानूसून मप्र पहुंचने से पहले ही यहां जमकर बारिश देखने को मिल रही है। अब पूरे प्रदेश में मानसून भी छा गया है। मानसून के बाद प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है।

मप्र मौसम मप्र में बारिश मप्र मानसून मप्र के कई जिलों में बारिश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज भोपाल में बारिश प्रदेश का मौसम weather report of mp weather report mp Rain in MP pradesh ka mausam Pradesh Breaking Hindi MP Weather Report mp weather MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me barish MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP Breaking News mausam Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP bhopal me barish
Advertisment
चैनल से जुड़ें