Advertisment

भैंस की अनूठी नस्ल, जो एक दिन में देती है इतना दूध, आप भी जान कर हो जाएंगे हैरान!

Murrah Buffalo: हमारे देश में खेती और पशुपालन की परंपरा बहुत पुरानी है। यहां किसान खेती के साथ पशुपालन करके अधिक पैसा कमाने में सक्षम हैं।

author-image
Bansal news
भैंस की अनूठी नस्ल, जो एक दिन में देती है इतना दूध, आप भी जान कर हो जाएंगे हैरान!

Murrah Buffalo: हमारे देश में खेती और पशुपालन की परंपरा बहुत पुरानी है। यहां किसान खेती के साथ पशुपालन करके अधिक पैसा कमाने में सक्षम हैं। यही कारण है कि नई-नई नस्लों की गायों और भैंसों को पाला जा रहा है और उनका दूध बेचा जा रहा है।

Advertisment

गाय और भैंस की कई प्रजातियां अधिक दूध देती हैं। ये नस्लें डेयरी उद्योग के लिए बहुत अच्छी हैं। भैंस का दूध गाय के दूध के मुकाबले ज्यादा पसंद किया जाता है। इसका कारण है कि भैंस का दूध गाय से अधिक गाढ़ा होता है। आज हम आपको भैंस की उन नस्लों के बारे में जानकारी देंगे जिनसे ज्यादा दूध मिलता है।

भैंस की मुर्रा नस्ल ज्यादा दूध देने वाली नस्ल मानी जाती है। देश में बड़ी संख्या में पशुपालक इसे पालते हैं और काफी अच्छा लाभ भी प्रपात करते हैं। इसके अलावा इस भैंस की दूध देने की क्षमता भी अन्य नस्लों से ज्यादा होती है। मुर्रा नस्ल की भैंस का कलर स्याह काला होता है। इसके अलावा इसके सींग भी घुमावदार होते हैं।

एक दिन में मिलता है 20 से 30 लीटर दूध

मुर्रा भैंस का सिर छोटा और पूंछ लंबी होती है। साथ ही इसका पिछला हिस्सा सुविकसित होता है। इस भैंस का सिर, पूंछ और पैर पर सुनहरे रंग के बाल भी मिलते हैं। मुर्रा भैंस की गर्भावधि करीब 310 दिन की होती है। अगर इसकी अच्छी देखभाल हो तो ये भैंस हर दिन में 20 से 30 लीटर तक दूध देती है।

Advertisment

इतनी होती है भैंस की कीमत

पशुपालकों को इस भैंस के दूध के भाव भी काफी अच्छे मिलते हैं।  मुर्रा भैंस के दूध की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत बाजार में काफी अच्छी है। इस भैंस की कीमत 50,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक होती है।

ये भी पढे़ं:

Punjab Rail Roko Movement: पंजाब में किसानों का तीन दिवसीय ‘रेल रोको’ विरोध-प्रदर्शन शुरू, जानें क्या है किसानों की मांगें

MS Swaminathan Passed Away: प्रसिद्ध वैज्ञानिक MS Swaminathan का निधन, हरित क्रांति के कहे जाते थे जनक

Advertisment

Ganesh Visarjan 2023: मुंबई में आज धूमधाम से दी जाएगी बप्पा को विदाई, अंतिम दिन मुंबई में 19 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

Manipur Violence: मणिपुर में बीजेपी दफ्तर फूंका, भीड़ ने जमकर किया उपद्रव

Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला की 94वीं बर्थ एनिवर्सरी, PM मोदी ने जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Advertisment
which buffalo gives more milk types of buffalo murrah buffalo Buffalo Agriculture News agriculture
Advertisment
चैनल से जुड़ें