Advertisment

Sharadiya Navratri 2023: मप्र में है मां जालपा का 550 साल पुराना मंदिर, उल्टा स्वास्तिक चिन्ह बनाने से पूरी होती मनोकामना

आज हम आपको मां प्रचीन मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो कि करीब आज 550 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था।

author-image
Agnesh Parashar
Sharadiya Navratri 2023: मप्र में है मां जालपा का 550 साल पुराना मंदिर, उल्टा स्वास्तिक चिन्ह बनाने से पूरी होती मनोकामना

Sharadiya Navratri 2023: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं  की भीड़ लग रही है।

Advertisment

आज हम आपको मां प्रचीन मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो कि करीब आज 550 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था।

मप्र के राजगढ़ के हाइवे 52 के समीप विशाल टेकरी पर बना है। भील राजाओं द्वारा सिद्धपीठ मां जालपा जी की स्थापना की गई थी।

उल्टा स्वास्तिक चिन्ह बनाने से पूरी होती है मनोकामना

इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां पर उल्टा स्वास्तिक चिन्ह बानाने से लोगों की मनोकमना पूरी होती है।

Advertisment

यहां पर भक्तों द्वारा अपने काम पूरे करवाने के लिए माता रानी के दरबार में स्वस्तिक बनाने के साथ ही पत्थरों के मकान भी बनाए जाते हैं।

Sharadiya-Navratri-2023

भक्तों द्वारा मंदिर की दीवारों पर हजारों की संख्या में स्वास्तिक बना रखे हैं। जबकि मंदिर के आसपास व पहा़ड़ी पर ब़डी संख्या में कार्य सिद्ध होने की मांग को लेकर स्वस्तिक भी बनाए जाते हैं।

इसलिए इस मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। न केवल नवरात्रि में बल्कि सालभर मां के दरबार में लोग आते हैं। साथ ही यहां पर पड़ोंसी राज्य राजस्थान से भी लोग आते हैं।

Advertisment

भील राजाओं ने की मंदिर की स्थापना

यहां के स्थानील लोगों का कहना है कि राजगढ़ पर पहले भील राजाओं का शासन था। इन्हीं राजाओं ने पहाड़ी पर मां के चबूतरे की स्थापना की थी।

समय के साथ यहां पर परिवर्तन हुआ और अब यहां पर मां का विशाल मंदिर बन गया है।

मंदिर में अब भक्तों के लिए हुए विशेष व्यस्थाएं

साथ ही प्रशासन के सहयोग और मंदिर ट्रस्ट ने यहां पर आने वाले भक्तों के लिए तमात तरह की व्यस्थाएं भी की हैं।

Advertisment

Siddhpeeth-Maa-Jalpa

जिनमें मंदिर पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां, सड़क लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था आदि के उचित प्रबंध किए गए हैं।

 मंदिर से जुड़ी अनोखी मान्यता

साथ ही इस मंदिर की एक और अनोखी मान्यता है जब भी यहां के लोगों के विवाह के मुहुर्त नहीं निकलते हैं तो लोग मां के दर पर पांती रखने के साथ विवाह संपन्न किए जाते हैं।

ऐसी मान्यता है कि यहां की पांती बिना किसी मुहूर्त का शुभ मुहूर्त होता है।

Advertisment

शादी करने के बाद जरूर दोनों पक्षों के लोग दूल्हा-दुल्हन सहित यहां मातारानी के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें

CG Congress List: कांग्रेस ने जारी की अपनी पहली लिस्ट, 30 प्रत्याशी घोषित; भूपेश बघेल पाटन से मैदान में

MP Election 2023: बड़ी खबर, कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

Weather Update Today: इन राज्यों में झमाझम होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Sharad Navratri 2023: नवरात्रि में सात्विक भोजन आपके लिए होता है काफी मददगार, जानिए इसके फायदे

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक व्यापार विकास की योजना बनाएंगे, मूड रोमांटिक और खुश रहेगा, जानें अपना राशिफल

शारदीय नवरात्रि 2023, मप्र देवी मंदिर, मप्र नवरात्रि,राजगढ़ देवी मंदिर, विशाल टेकरी, सिद्धपीठ मां जालपा, Sharadiya Navratri 2023, MP Devi Temple, MP Navratri, Rajgarh Devi Temple, Vishal Tekri, Siddhpeeth Maa Jalpa

सिद्धपीठ मां जालपा शारदीय नवरात्रि 2023 विशाल टेकरी राजगढ़ देवी मंदिर मप्र नवरात्रि मप्र देवी मंदिर Vishal Tekri Siddhpeeth Maa Jalpa Sharadiya Navratri 2023 Rajgarh Devi Temple MP Navratri MP Devi Temple
Advertisment
चैनल से जुड़ें