Advertisment

Political News: फिर बयान को लेकर चर्चा में आए दिग्विजय सिंह, सीएम शिवराज बोले तालिबानी सोच...

Political News: फिर बयान को लेकर चर्चा में आए दिग्विजय सिंह, सीएम शिवराज बोले तालिबानी सोच... Then Digvijay Singh came into the discussion about the statement, CM Shivraj said Talibani Thought...

author-image
Bansal News
Political News: फिर बयान को लेकर चर्चा में आए दिग्विजय सिंह, सीएम शिवराज बोले तालिबानी सोच...

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक बयान को लेकर वह भाजपा के निशाने पर आ गए थे। अब एक बार फिर दिग्विजय सिंह अपने बयान को लेकर घिरते दिख रहे हैं। दरअसल हाल ही में तालिबानी नेताओं से भारतीय अधिकारियों की मुलाकात के दावे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मीडिया की रिपोर्ट्स को शेयर करते हुए केंद्र पर सरकार पर निशाना साधा था। दिग्विजय सिंह ने कहा था, "यह बहुत ही गंभीर विषय है. भारत सरकार को इस विषय पर तुरंत बयान देना चाहिए। क्या BJP IT सेल इसको संज्ञान में ले कर राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में लेगा?” बता दें कि हाल ही में कतर के वरिष्ठ राजनयिक ने दावा किया है कि भारतीय अधिकारियों ने दोहा का गुपचुप दौरा कर तालिबानी नेताओं से मुलाकात की है।

Advertisment

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1407523767027339270?s=20

भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया
दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो चुकी हैं। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर सीएम शिवराज सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह की सोच तालिबानी है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह मानसिक रूप से तालिबानी हो गए हैं।

बता दें कि अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी है। कैलाश ने कहा कि दिग्विजय सिंह किस-किसके संपर्क में अभी इसकी जांच हो रही है। बता दें कि दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उनके ट्वीट्स पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी रहता है।

https://twitter.com/ANI/status/1407553469758640128?s=20

मध्य प्रदेश समाचार भोपाल समाचार दिग्विजय सिंह तालिबान कैलाश विजयवर्गीय qatari diplomat" "शिवराज सिंह चौहान mp political news madhya pradesh politics madhya pradesh Kailash Vijayvargiya india-taliban meeting hindi news foreign ministry Digvijay Singh Contact Investigation Digvijay Singh Congress bhopal news bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें