Advertisment

Snake Wine: यहां मिलती है सापं से बनी दुनिया की अनोखी शराब, इसकी खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान

दुनियाभर में कई तरह की शराब बनाई जाती हैं। लोग विभिन्न प्रकार के उत्पादों से बनी शराब का सेवन करते हैं शराब में जिंदा सांपों को छोड़ दिया जाता

author-image
Bansal news
Snake Wine: यहां मिलती है सापं से बनी दुनिया की अनोखी शराब, इसकी खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान

दुनियाभर में कई तरह की शराब बनाई जाती हैं। लोग विभिन्न प्रकार के उत्पादों से बनी शराब का सेवन करते हैं। लेकिन दुनिया का एक देश ऐसा भी जहां काफी अलग किस्म की शराब का उत्पादन किया जाता है।

Advertisment

जी हां शायद ही आपने कभी सुना हो सापं से बनी शराब के बारे में लेकिन यह सच है। लोग इसे स्नेक वाइन के नाम से जानते हैं। तो आइए जानते सापं से निर्मित शराब के बारे में विस्तार से।

चीन में बनती है सांप से निर्मित शराब

चीन में सापं से निर्मित शराब बनाई जाती है। इसे चावल या सड़े हुए अनाज के माध्यम से बनाया जाता है। फिर इस शराब में जिंदा सांपों को छोड़ दिया जाता है। चाइना में इस शराब के बहुत से लोग शौकीन है। सांप से बनी इस शराब के जरिए दवाएं भी बनाई जाती हैं। यह चीन में बहुत लोकप्रिय है।

इन देशों बिकती है सांप की शराब

चीन के आलावा सांप से बनी शराब उत्तर कोरिया, थाईलैंड, लाओस, वियतनाम, ओकिनावा (जापान) और कंबोडिया में बेची जाती हैं। वियतनाम और थाईलैंड में ये शराब सड़कों के किनारे स्टॉल लगाकर बिकती है।

Advertisment

कई लोगों के दिमाग यह बात आ रही होगी कि सांप में तो जहर पाया जाता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति इस शराब का सेवन करता है तो उसकी जान को खतरो हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं दरअसल,सांप का जहर इथेनॉल के जरिए खत्म किया जाता है।

सांप की शराब सेहत के लिए है फायदेमंद

बता दें कि सांप से बनी शराब के सेवन से लोगों की बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इस शराब से कुष्ठ रोग, बालों का झड़ना और शरीर में पसीने की समस्या से निजात मिलती है। साथ ही यह त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी काम आती है।

बता दें कि सांप से निर्मित इस शराब को शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए भी पिया जाता है। यह शराब सामान्य शराब से चार गुना महंगी होती है। भारत में न तो यह शराब बेची जाती है और न ही लोगों के द्वारा ऐसी शराब मांग की जाती  है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Gurpatwant Singh Pannu: गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में सड़क हादसे का हुआ शिकार, राजद्रोह का मामला था दर्ज

6 July Ka Panchang: क्या आज कर पाएंगे ये काम? आज का पंचांग में जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Jagdish Temple Udaipur: राजस्थान के 400 साल पुराने मंदिर में ड्रेस कोड लागु, इस कपड़े में नहीं मिलेगी एंट्री

Advertisment

Healthy Skin Tips: चेहरे से दाग हटाना है तो, अपनाएं ये देसी नुस्खे

Bageshwar Dham: महामंडलेश्वर की धीरेंद्र शास्त्री को नसीहत, जानिए क्या मिली नसीहत

liquor China चीन शराब Snake wine china wine चीन शराब सापं  से बनी शराब
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें