Advertisment

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज,जानिये आज कैसा रहेगा मौसम

CG Weather: छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढाव जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है.

author-image
Manya Jain
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज छाए रहेंगे बादल, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार

हाइलाइट्स 

  • जानिए आज का छत्तीसगढ़ का मौसम
  • किन जिलों में कितना रहेगा तापमान
  • प्रदेश में छाये रहेंगे बादल
Advertisment

CG Weather: छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढाव जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है. जिसके कारण प्रदेश में ठंड कम हुई है.आंशिक रूप से प्रदेश में बादल छाये हुए रहेंगे. 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा हवाओं की गति रहेंगी। फरवरी की शुरुआत बादलों और पश्चिमी विक्षोभ के असर के साथ हो रही है।

रायपुर  

रायपुर (CG Weather) में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 31 तक हो सकता है। रायपुर में 5 % बारिश की संभावना है.

अम्बिकापुर  

अम्बिकापुर (CG Weather) में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 तक हो सकता है। अम्बिकापुर में भी ज्यादा ठंड देखने को मिल सकती है.अम्बिकापुर  में 88 % बारिश की संभावना है. जिससे ठंडक बढ़ सकती हैं.

Advertisment

जगदलपुर  

जगदलपुर  में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक हो सकता है। जगदलपुर में भी सुबह धुंध देखने को मिल सकता है। इसके साथ दिन में मौसम साफ रह सकता है.

बिलासपुर  

बिलासपुर  का न्यूनतम तापमान आज 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रहने की संभावना है। बिलासपुर में भी सुबह और रात को ठंड देखने को मिल सकती है। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

दुर्ग  

दुर्ग  में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रहने की संभावना है। दुर्ग में आज 20 % बारिश की उम्मीद है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें