Advertisment

Waiter: रातोरात वेटर को मिले 10 करोड़ से ज्यादा रूपए, जानिए इसके बाद वेटर ने क्या किया?

Waiter: रातोरात वेटर को मिले 10 करोड़ से ज्यादा रूपए, जानिए इसके बाद वेटर ने क्या किया? Waiter: The waiter got more than 10 crore rupees overnight, know what the waiter did after this?

author-image
Bansal News
Waiter: रातोरात वेटर को मिले 10 करोड़ से ज्यादा रूपए, जानिए इसके बाद वेटर ने क्या किया?

Waiter: रेस्टोरेंट में काम करने वाला एक वेटर रातोरात करोड़पति बन गया। जो कुछ समय पहले वह एक आम इंसान की तरह रेस्टोरेंट में काम करके अपनी जीवन जीता था, अब उसके पास 10 करोड़ से ज्यादा रूपए आ गए।

Advertisment

अंग्रेजी अखबार 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, रातोरात वेटर से करोड़पति बनने की घटना ब्रिटेन के कार्डिफ की है। जहां मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में काम करने वाले ल्यूक पिटार्ड नेशनल लॉटरी ड्रॉ का विनर बन गए। कुल 13 करोड़ 18 लाख रुपये की लॉटरी ल्यूक पिटार्ड ने जीती।

हालांकि जहां लोग मोटा पैसा आने के बाद नौकरी छोड़ बिजनेस करने की सोचने लगते है वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपनी वेटर की जॉब नहीं छोड़ी। उसका कहना था कि उसे अपने साथी कर्मचारियों की बहुत याद आएगी इसलिए जॉब छोड़कर नहीं जा पा रहा।

बता दें कि यह घटना साल 2006 की है। लॉटरी जीतने के बाद शख्स ने गर्लफ्रेंड एमा कॉक्स संग शादी रचा ली। उसके बाद उन्होंने ढाई करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीद ली। कपल का मानना है कि जीवन में पैसे से ज्यादा और भी बहुत कुछ है। ल्यूक कहते हैं- मैं करोड़पति बनने से पहले मैकडॉनल्ड्स में काम करना पसंद करता था। पैसे आने के बाद भी वहां काम करने का आनंद ले रहा हूं। सहकर्मी हमारी शादी में आए थे। मैं हर समय उनके साथ संपर्क में रहा था. मुझे उनकी याद भी आती थी। इसलिए सोचा क्यों न वापस जॉब पर जाऊं?

Advertisment
Waiter work Waiter got crores rs millionaire Waiter millionaire overnight 10 crores rs "Waiter became millionaire
Advertisment
चैनल से जुड़ें