Advertisment

Panchayat 3 Release: पंचायत 3 का इंतजार खत्म, वेब सीरीज हुई रिलीज, फैंस के आए कई रिएक्शन

Panchayat 3 Release: पंचायत का तीसरा सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गया है। ये तीसरा सीजन 2 साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुआ है।

author-image
Ujjwal Rai
Panchayat 3 Release: पंचायत 3 का इंतजार खत्म, वेब सीरीज हुई रिलीज, फैंस के आए कई रिएक्शन

Panchayat 3 Release: पंचायत का तीसरा सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गया है। इस वेब सीरीज का लोगों को लंबे समय से इंतजार था।

Advertisment

पंचायत के पहले दो सीजन बहुत पसंद किए गए थे। ये तीसरा सीजन 2 साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुआ है।

सीरीज के हैं 8 एपिसोड

पंचायत 3 की कहानी चंदन कुमार ने लिखी है और दीपक कुमार मिश्र ने इसका निर्देशन किया है। इस सीरीज के आठ एपिसोड हैं।

इस वेब सीरीज में रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय, फैसल मलिक और सानविका हैं।

Advertisment

किसने क्या निभाए किरदार?

इसमें रघुवीर यादव ने गांव की प्रधान मंजू देवी के पति बृजभूषण दुबे का किरदार निभाया है। नीना गुप्ता ने गांव की प्रधान मंजू देवी, जितेंद्र कुमार ने पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी और चंदन रॉय ने सचिव सहायक विकास का किरदार निभाया है।

वहीं, फैसल मलिक, उप-प्रधान प्रहलाद पांडे और सानविका, प्रधान की बेटी रिंकी के रोल में नजर आईं।

फैंस के रिएक्शन

मंगलवार को पंचायत 3 रिलीज होते ही फैंस के कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले। कई लोगों ने कहा कि इस बार इस सीरीज से कई तरह के लाइफ लेसंस मिले।

Advertisment

https://twitter.com/shivayadav87_/status/1795279940226826340

वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि इस बार की कहानी पहले से ज्यादा गंभीर लगी।

https://twitter.com/perksofshubham/status/1795373850244554849

'फैसल मलिक का किरदार मुश्किल'

पंचायत 3 में फैसल मलिक ने प्रहलाद पांडे का किरदार निभाया है। इनके इस किरदार बहुत पसंद किया जा रहा है। एक फैन ने लिखा कि फैसल मलिक ने प्रहलाद चा के किरदार को जिया है।

https://twitter.com/amitpandey934/status/1795297819802374506

कहां देख सकते हैं सीजन 3?

पंचायत का सीजन 3 28 मई को रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का बड़ा बयान: PM बोले- 10 जून को BJP का CM इस राज्य में लेगा शपथ! केजरीवाल की जमानत के सवाल का भी दिया जवाब

Advertisment

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत बढ़ाने की याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें