Advertisment

घाटी का तापमान गिरा , गुलमर्ग सबसे सर्द स्थान रहा

author-image
Bansal News
घाटी का तापमान गिरा , गुलमर्ग सबसे सर्द स्थान रहा

श्री नगर। कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कमी आई है और शुक्रवार को घाटी में पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया।अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि गुलमर्ग, घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा।

Advertisment

अगले कुछ दिन ठंडे मौसम का पूर्वानुमान

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले शहर काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में मुख्यत: शुष्क लेकिन ठंडे मौसम का पूर्वानुमान जताया है।

kashmeer news kashmeer gulmarg
Advertisment
चैनल से जुड़ें