Advertisment

Maidaan Teaser Release Date: शाहरूख के बाद अब अजय निभाएगें कोच का किरदार ! इस दिन जारी होगा टीजर

भोला के बाद एक कोच की भूमिका में आ रहे है जहां पर फिल्म मैदान के टीजर की डेट का खुलासा हुआ है। जिसके साथ ही आने वाली फिल्म का टीजर 30 मार्च को जारी किया जा सकता है।

author-image
Bansal News
Maidaan Teaser Release Date: शाहरूख के बाद अब अजय निभाएगें कोच का किरदार ! इस दिन जारी होगा टीजर

मुंबई।  Maidaan Teaser Release Date इस वक्त की बड़ी खबर सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) को लेकर सामने आ रही है जहां पर वे भोला के बाद एक कोच की भूमिका में आ रहे है जहां पर फिल्म मैदान के टीजर की डेट का खुलासा हुआ है। जिसके साथ ही आने वाली फिल्म का टीजर 30 मार्च को जारी किया जा सकता है।

Advertisment

फिल्म का पोस्टर जारी कर दी जानकारी

आपको बताते चलें कि, एक्टर अजय देवगन ने आने वाली फिल्म मैदान के टीजर को आने वाली फिल्म भोला के साथ ही कनेक्ट किया है जहां पर 'भोला' की रिलीज तारीख यानी 30 मार्च को जारी किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने 'मैदान' का नया पोस्टर साझा किया है। अजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, 'एक आदमी। एक विश्वास। एक आत्मा। एक सच्ची कहानी पर आधारित। मैदान में उतरेगा सारा इंडिया। 30 मार्च को टीजर जारी।'

जानिए फिल्म के बारे में

आपको फिल्म के बारे में जानकारी देते चलें तो, यह फिल्म के टीजर रिलीज डेट के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है। फिल्म 'मैदान' 23 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बताया जा रहा है कि, 'मैदान' फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम की बायोपिक कही जा रही है। जहां पर भारतीय फुटबॉल जगत के पिता के तौर पर जाना जाता है। इस फिल्म में अजय के अलावा प्रियामणि, गजराज राव, बोमन ईरानी और रुद्रनील घोष जैसे कलाकार हैं।

Advertisment

Maidaan teaser March 30 Maidaan teaser Maidaan Film bollywood entertainment hindi news Bholaa Film #ajay devgan
Advertisment
चैनल से जुड़ें