Advertisment

Politics News: मप्र के सियासी गलियारों में हलचल तेज, नरोत्तम ने राहुल गांधी को दी यह कठिन चुनौती

Politics News: मप्र के सियासी गलियारों में हलचल तेज, नरोत्तम ने राहुल गांधी को दी यह कठिन चुनौती The stir in the political corridors of MP, Narottam gave this tough challenge to Rahul Gandhi

author-image
Bansal News
Politics News: मप्र के सियासी गलियारों में हलचल तेज, नरोत्तम ने राहुल गांधी को दी यह कठिन चुनौती

भोपाल। मप्र के सियासी गलियारों में बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। दिग्विजय सिंह के बयान से शुरू हुआ यह सिलसिला अब आग पकड़ने लगा है। दिग्विजय सिंह के बयान के बाद भाजपा नेताओं का पलटवार जारी है। अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा आक्रामक शैली में नजर आए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को चुनौती दी है। मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह के साथ पूरी कांग्रेस हिंदुओं के आस्था के केंद्र पर वार किया है। मिश्रा ने राहुल गांधी को चुनौती दी है कि उन्हें मप्र में आना चाहिए और राम, हिंदू और हिंदुत्व पर बहस करनी चाहिए।

Advertisment

मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को अपने साथ कमलनाथ को भी लाना चाहिए। मिश्रा ने कहा कि हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाना कांग्रेस की आदत बन गई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय समेत पूरी कांग्रेस पार्टी भ्रम फैलाने का काम करती है। कांग्रेस के नेता वैक्सीन को लेकर लगातार भ्रम फैला रहे हैं। सिमी आतंकी भी वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। हमारा प्रयास रहेगा वो वैक्सीन लगवाएं। 370 का विरोध उनके परिवार में भी देखने को मिल रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से हिन्दू पंडित फिर घर लौटने की सोच रहे हैं।

कश्मीर में लौट रहे पंडित
वहीं दिग्विजय सिंह हिंदुओं को कश्मीर में बसाने से पहले ही डरा रहे हैं। बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह धारा 370 को लेकर दिए अपने बयान को लेकर मुसीबत में नजर आ रहे हैं। दिग्विजय के बयान के बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें घेर लिया है। दिग्विजय सिंह के बयान के बाद भाजपा नेताओं ने लगातार उनपर पलटवार किया है। इतना ही नहीं भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह को औरगंजेब से लेकर अपशब्द तक डाले।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल तक कर डाला। साथ ही मंत्री सारंग ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि वो बोले दिग्विजय सिंह खाते हिंदुस्तान की हैं और गाते पाकिस्तान की हैं। सारंग ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह पाकिस्तान परस्ती का काम कर रही है। सारंग ने कहा चाहें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ हों या अन्य कोई कांग्रेस का नेता। ये सभी लोग लगातार पाकिस्तान और चीन के एजेंडे पर काम करने वाले लोग हैं।

Advertisment
hindi news madhya pradesh topnews bhopal Congress party bhopal news Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार latest news in hindi भोपाल समाचार Digvijay Singh दिग्विजय सिंह मंत्री नरोत्तम मिश्रा Minister Narottam Mishra कश्मीर Jammu and Kashmir Article 370 हिंदी न्यूज़" MP News Hindi धारा 370 narottam mishra" "Narottam Mishra डॉ. नरोत्तम मिश्रा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें