Advertisment

Petrol-Diesel In MP: प्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर पिछले 6 महीने में कमाए इतने हजार करोड़ रुपए, वित्त मंत्री ने दी जानकारी

author-image
Bansal News
Petrol-Diesel In MP: प्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर पिछले 6 महीने में कमाए इतने हजार करोड़ रुपए, वित्त मंत्री ने दी जानकारी

भोपाल। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। मंहगाई अपनी चरम सीमा पर है। पिछले 6 महीने में पेट्रोल-डीजल से सरकार ने जनता से 2,429 करोड़ रुपए बसूले हैं। विधानसभा के मॉनसून सत्र में प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इसकी जानकारी दी है। विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान बुधवार को कांग्रेस विधायक मेवाराम जाटव ने सरकार से वाल पूछा था कि जनता से पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने कितने रुपए कमाए हैं। इस सवाल के जवाब में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि पेट्रोल पर लगाए गए वेट टैक्स से सरकार ने जनवरी 2021 से जून 2021 तक 1033.76 करोड़ रुपए वसूले।

Advertisment

वहीं डीजल पर सरकार ने 1395.46 करोड़ रुपए जनता से बसूल किए हैं। इस तरह सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर कुल 2,429 करोड़ रुपए की वसूली की। बता दें कि राजधानी में पेट्रोल 110.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल 98.67 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। पिछले दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बृद्धि की गई है। हालांकि बीते कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।

शराब से कमाए 151 करोड़ रुपए...
वहीं सरकार ने प्रदेश में शराब से 151 करोड़ रुपए की कमाई की है। बीते साल की बात करें तो 2020-21 में शराब पर लगे वेट टैक्स से सरकार ने जनता से 1183.58 करोड़ रुपए कमाए थे। बता दें कि सरकार इस समय पेट्रोल पर 33 प्रतिशत, डीजल पर 23 प्रतिशत और शराब पर 10 प्रतिशत टेक्स बसूलती है। वहीं रेस्टोरेंट में बिकने वाली शराब पर 18 प्रतिशत टेक्स लेती है। विधानसभा सत्र में इसकी जानकारी दी गई है। वहीं कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के राज में मंहगाई से आम जनता की हालत पस्त है। वहीं सरकार मंहगाई बढ़ाकर अपनी जेबें भर रही है। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि सरकार मंहगाई जैसी कठिन समस्याओं पर सरकार बात नहीं करना चाहती है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Tax on Petrol Diesel Pradesh Breaking Hindi Petrol Tax in MP petrol tax Petrol Disel tax in MP Petrol Diesel Vat Tax Petrol Diesel Tax MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Govt Petrol Tax MP govt mp flood MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh Petrol Diesel Tax Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh latest update Madhya last rites ceremony last rites houses destroyed in flood Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP guna news in hindi Guna News guna flood update Diesel Tax in Madhya Pradesh Diesel Tax Diesel Price in Madhya Pradesh Bhopal Petrol Price Bhopal Diesel Price bhopal ashoknagar flood news
Advertisment
चैनल से जुड़ें