Advertisment

Gold- Silver Price Today: सोना के भाव में उछाल, चांदी की बढ़ी चमक, आज जानें आपके शहर का भाव

Gold- Silver Price Today: सोना के भाव में उछाल, चांदी की बढ़ी चमक, आज जानें आपके शहर का भाव, The rise in the price of gold the increased luster of silver know the value of Gold Silver Price Today

author-image
Shreya Bhatia
Gold Silver Price today: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी की चमक भी घटी

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 188 रुपये की बढ़त के साथ 46,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,272 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 173 रुपये चढ़कर 67,658 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Advertisment

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67,485 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,791 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी मामूली लाभ के साथ 26.35 डॉलर प्रति औंस पर थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘पिछले कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के बाद सोने की कीमतों में स्थिरता का रुख था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की दरें

रॉयटर्स के अनुसार, वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई, लेकिन अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति पर तीखे संदेश के बाद मार्च 2020 के बाद से सबसे खराब सप्ताह की ओर बढ़ रहा था। एजेंसी ने बताया कि इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है।

जानें आपके शहर में सोना-चांदी का भाव

नई दिल्ली 

22 कैरेट सोने के भाव 46,990 रुपये
चांदी के दाम 67,700 रुपये किलो

मुंबई

22 कैरेट सोने के रेट  47,340 रुपये
चांदी के दाम 67,700 रुपये प्रति किलो

कोलकाता

22 कैरेट सोना- 47,180 रुपये
चांदी- 67,700  रुपये प्रति किलो

चेन्नई

22 कैरेट सोना- 45,000 रुपये
चांदी-  74,400 रुपये प्रति किलो

trend ahead Sone Ke Bhav silver rates Rise Silver Price Today Indore Silver Price Today silver ke rate silver jwellery national capital Latest commodity News Heavy fall in gold silver gold today price gold silver rate today Gold silver price today in hindi Gold Silver Price Today gold silver price in hindi gold silver price gold rate today gold rate list Gold Rate Gold prices Increased gold price update Gold Price Today Gold Price News gold price increased gold price 11 may 2021 gold price gold jwellery Gold and Silver Rate Today commodity Headlines Aaj Ka Sone Ka Bhav aaj ka gold price aaj ka chandi ka bhav aaj chandi ki kimat 3gold price 22-24 carat gold rate 22 carat gold rate today 11 may gold rate 10 grams gold rate today
Advertisment
चैनल से जुड़ें