Advertisment

Corona Virus: प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का तांडव, 24 घंटे में कोरोना के 2110 नए मामले, 66 की गई जान

Corona Virus: प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का तांडव, 24 घंटे में कोरोना के 2110 नए मामले, 66 की गई जान, The orgy of Corona Virus is not stopping in the state 2110 new cases in 24 hours

author-image
Shreya Bhatia
Corona Virus: प्रदेश में दिख रहा कोरोना का तांडव, 24 घंटे में कोरोना के 2182 नए मामले, 67 की गई जान

भुवनेश्वर। (भाषा) ओडिशा में 2,110 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,47,859 पर पहुंच गयी, जबकि 66 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,861 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 2,110 नए मामलों में से 1,213 पृथक केंद्रों से सामने आए और बाकी के संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए। पांच जिलों में से प्रत्येक में 100 से अधिक नए मामले आए। खुर्दा जिले में सबसे अधिक 458 मामले आए। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले के तहत आती है।

Advertisment

इसके बाद कटक में 323, बालासोर में 168, केंद्रपाड़ा में 132 और पुरी में 113 मामले आए। नुआपाड़ा जिले में सबसे कम दो नए मामले आए। तटीय राज्य में 11 जुलाई के बाद से एक दिन में 60 से अधिक लोगों की मौत हुई। खुर्दा में सबसे अधिक 21, बारगढ़ और सुंदरगढ़ में 10-10, बालासोर में आठ, संबलपुर में सात और भद्रक तथा मयूरभंज में दो-दो लोगों की मौत हुई। बलांगिर, कटक, गंजम, जगतसिंहपुर, कालाहांडी और पुरी में एक-एक व्यक्ति ने जान गंवाई। स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘यह मृत्यु सूची किसी एक दिन हुई मौतों को नहीं दर्शाती।

यह पिछले कुछ वक्त में हुई मौतों की जानकारी है जिसके लिए जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है और मौत की वजह कोविड-19 पायी गयी है।’’ ओडिशा में अभी कोरोना वायरस संक्रमित 22,299 मरीजउपचाराधीन हैं जबकि 9,20,646 मरीज बुधवार को संक्रमण मुक्त हुए। राज्य में अभी तक कोविड-19 के लिए 1.48 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग में सूत्रों ने बताया कि केंद्र ओडिशा को जुलाई के दूसरे पखवाड़े के लिए कोविशील्ड के 15.92 लाख टीके और कोवैक्सीन के 1.48 लाख टीके आवंटित करने पर सहमत हो गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार तक राज्य के पास कोविशील्ड के 2,62,060 और कोवैक्सीन के 2,32,560 टीके उपलब्ध थे। ओडिशा में अब तक 1.36 करोड़ से अधिक खुराक लगायी जा चुकी है।

vaccine symptoms of coronavirus state pradesh corona case other cities News in Hindi other cities News other cities Headlines oronaVirus News Update Odisha News odisha government imposes weekend ban Odisha government odisha corona cases night curfew in odisha night curfew News naveen patnaik National News national news hindi news national news national Maharashtra covid 19 Lucknow News in Hindi Latest other cities News Latest India News Updates Jagan Mohan Reddy india news in hindi HPCommonManIssue High Risk Zone of Corona Goa Global Tender Death by CoronaVirus in Agra curfew covid19 COVID-19 Cases Covid Vaccine Covid 19 Live updates covid 19 india covid 19 covid coronavirus world coronavirus updates coronavirus update Coronavirus symptoms coronavirus news coronavirus live update Coronavirus India Updates Coronavirus India Report coronavirus india cases coronavirus india coronavirus in India CoronaVirus in Andhra Pradesh CoronaVirus AGRA Update coronavirus corona virus india corona virus Corona Positive Cases in Agra corona patients in uttar pradesh Corona India corona in uttar pradesh corona in odisha corona in lucknow Corona Cases India corona cases in india corona ban in 10 districts
Advertisment
चैनल से जुड़ें