Advertisment

Bhopal News: अधिकारी ने ऑनलाइन खरीदी शराब तो साइबर ठगों ने उड़ा लिए इतने हजार रुपए, जानें क्या है मामला

Bhopal News: अधिकारी ने ऑनलाइन खरीदी शराब तो साइबर ठगों ने उड़ा लिए इतने हजार रुपए, जानें क्या है मामला the-officer-bought-liquor-online-then-cyber-thugs-took-away-so-many-thousand-rupees-know-what-is-the-matter

author-image
Bansal News
Bhopal News: अधिकारी ने ऑनलाइन खरीदी शराब तो साइबर ठगों ने उड़ा लिए इतने हजार रुपए, जानें क्या है मामला

भोपाल। आनलाइन शराब खरीदने की कोशिश में एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी से कथित तौर पर एक ठग ने 34 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को शिकायत के हवाले से बताया कि भोपाल में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ (35) को 11 जुलाई को इंटरनेट पर शराब की दुकान खोजने के दौरान एक व्हाट्सएप नंबर मिला। उन्होंने बताया कि जांगिड़ ने उस नंबर पर संपर्क किया तो इसके बाद उन्हें एक फोन आया और कॉल करने वाले ने कहा कि वह शराब की दुकान का कर्मचारी है और जो शराब वह खरीदना चाहते हैं उसके लिए यूपीआई माध्यम से 17,000 रुपये का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारी ने पैसे ट्रांसफर कर दिए लेकिन फोन करने वाले ने कहा कि उसे कोई भुगतान नहीं मिला। फिर फोन करने वाले ने अधिकारी से भुगतान के लिए यूपीआई क्यूआर कोड मांगा और उनके खाते से 17 हजार रुपए और निकाल लिए। इसके बाद भी आरोपी ने कहा कि उसे पैसे नहीं मिले। इसके बाद जांगिड़ को एहसास हुआ कि यह एक धोखाधड़ी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा में शिकायत दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी का पता लगा लिया गया और उसे इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस सिलसिले में दो और लोगों की तलाश कर रही है जिनके लिए गिरफ्तार व्यक्ति कथित तौर पर काम करता था।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज sharab khareedate samay sharab Pradesh Breaking Hindi online sharab MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya liquor Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP cyber thagi cyber crime
Advertisment
चैनल से जुड़ें