Advertisment

CM Himanta: संविधान में आया ‘इंडिया’ नाम ‘औपनिवेशिक विरासत’ की देन, CM हिमंत ने किया दावा

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि संवैधानिक तौर पर अपनाया गया नाम ‘इंडिया’ “औपनिवेशिक विरासत से लिया गया” था।

author-image
Bansal news
Politics: प्रधानमंत्री की ‘सुरक्षा में चूक’ के लिए कांग्रेस को चन्नी को करना चाहिए बर्खास्त- हिमंत

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि संवैधानिक तौर पर अपनाया गया नाम ‘इंडिया’ “औपनिवेशिक विरासत से लिया गया” था। विपक्षी गठबंधन के संक्षिप्त नाम - ‘इंडिया’ पर उनकी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस द्वारा हमला किए जाने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता शर्मा ने एक ट्वीट में यह बात कही।

Advertisment

शर्मा ने एक ट्वीट में कहा, “संवैधानिक रूप से अपनाया गया नाम- इंडिया, औपनिवेशिक विरासत से लिया गया था और ऐसी कई विरासतों की तरह आज भी लागू है, लेकिन भारत और इंडिया के बीच सभ्यतागत संघर्ष केवल नामों के चयन से कहीं अधिक गहरा है। भारत को जीतना ही होगा, भारत जीतेगा।”

कुल मिलाकर 26 राजनीतिक दलों ने एक गठबंधन बनाया है और इसे ‘इंडिया’ नाम देने का फैसला किया है, जो ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ का संक्षिप्त रूप है। इस गठबंधन का मकसद 2024 के लोकसभा चुनावों में एकजुट होकर

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से मुकाबला करना है।

कांग्रेस ने किया पलटवार 

विपक्षी गठबंधन के नाम की घोषणा के बाद शर्मा ने ट्वीट कर कहा था कि अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा और हमें ‘‘औपनिवेशिक विरासतों’’ से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। इससे पहले दिन में, कांग्रेस ने “औपनिवेशिक” नाम चुनने के लिए

Advertisment

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की आलोचना करने को लेकर शर्मा पर पलटवार किया।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने किया  ट्वीट

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को ट्वीट किया, 'क्या असम के मुख्यमंत्री को अंगूर खट्टे होने का अहसास हो रहा है? उनके नए गुरु मोदी जी ने हमें स्किल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे नाम दिए। उन्होंने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों

से 'टीम इंडिया' के रूप में मिलकर काम करने को कहा है। उन्होंने वोट फॉर इंडिया की अपील भी की!' राजग की क्षेत्रीय शाखा पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के संयोजक शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने भारत पर एक ट्वीट किया और कांग्रेस को स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया की बड़ी सफलता याद आ गई।’’

ये भी पढ़ें:

Henley Passport Index Year 2023: पहले से और मजबूत हुआ भारतीय पासपोर्ट, इन 57 देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं भारतीय

Advertisment

गुजरात दंगों के मामलों में Teesta Setalvad को मिली जमानत, फर्जी सबूत गढ़ने का आरोप

गुजरात दंगों के मामलों में Teesta Setalvad को मिली जमानत, फर्जी सबूत गढ़ने का आरोप

Delhi News: दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी से बसों का परिचालन शुरू, पंजाब-हरियाणा सहित इन राज्यों के लिए बस सेवा हुई बहाल

Advertisment

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र आज से, विपक्ष कर सकता है इन मुद्दों पर हंगामा

Himanta Biswa Sarma assam cm himanta biswa sarma himanta biswa sarma latest news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें