Advertisment

गढ़कुंडार का रहस्यमयी किला, जहां घूमने गई पूरी की पूरी बारात गायब हो गई थी!

author-image
Bansal Digital Desk
गढ़कुंडार का रहस्यमयी किला, जहां घूमने गई पूरी की पूरी बारात गायब हो गई थी!

सागर। मध्य प्रदेश को ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां कई ऐसे किले हैं जिसके बारे में लोग जानना या पढ़ना चाहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही किले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में कहा जाता है कि यह किला इतना रहस्यमयी है कि यहां घूमने गई पूरी की पूरी बारात गायब हो गई थी।

Advertisment

राजकुमारी ने दे दी थी जान

दरअसल, हम बात कर रहे हैं टीकमगढ़ जिले में स्थित गढ़कुंडार किले की। किला पिछले सैकड़ों वर्षों की कई कहानियों का साक्षी है। इस किले को 11वीं सदी में बनाया गया था। कहा जाता है कि गढ़कुंडार की राजकुमारी इतनी खूबसूरत थी कि मोहम्मद बिन तुगलक ने शादी करने के लिए किले पर हमला कर दिया था। हालांकि, राजकुमारी ने तुगलक से बचने के लिए कई महिलाओं के साथ आग में कूद कर जान दे दी थी।

यहां इतना खजाना मौजूद है कि पूरा देश राजा हो जाए

इस किले के बारे में यह भी कहा जाता है कि इसके भूतल में इतना खजाना मौजूद है कि अगर मिल जाए तो पूरा देश अमीर हो सकता है। हालांकि इश किले को कब और किसने बनवाया इसकी कोई जानकारी नहीं है। इतिहासकार ऐसा मानते हैं कि यह किला 1500 से 2000 साल पुराना है। यहां चंदेलों, बुंदेलों, खंगार समेत कई शासकों का शासन रहा है।

नजदीक जाने पर गायब हो जाता है किला

इस किले के बारे में कहा जाता है कि जैसे ही आप इसे दूर से देखेंगे तो यह दिखाई देता है। लेकिन जैसे-जैसे आप इसके पास जाते हैं, किला आंखों से ओझल हो जाता है। इसके अलावा स्थानीय लोग बताते हैं कि काफी समय पहले पास के ही गांव में एक बारात आई थी। बारात किला घूमने गई। लोग घूमते-घूमते बेसमेंट की तरफ चले गए। बारात नीचे जाने के बाद कभी वापस लौटकर नहीं आई। पूरी की पूरी बारात गायब हो गई। आज तक उन 50-60 लोगों का पता नहीं चल सका है।

Advertisment

आम लोगों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया है

स्थानीय लोगों की माने तो इस घटना के बाद भी कई ऐसी घटनाएं हुईं। इन घटनाओं के बाद किले के नीचे जाने वाले सभी दरवाजों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। दरअसल, जानकार मानते हैं कि यह किला भूल-भुलैय्या की तरह है। बिना जानकारी के अंदर जाने के बाद कोई भी यहां दिशा भूल सकता है। क्योंकि बेसमेंट में दिन में भी अंधेरा रहता है।

लोग खाजाने के चक्कर में बेसमेंट में चले जाते थे

किले का दो फ्लोर बेसमेंट में है। जिसे अब बंद कर दिया गया है। दरअसल, लोग जान जोखिम में डालकर कई बार किले में खजाना तलाशने के चक्कर में बेसमेंट में चले जाते थे। इस कारण से कई बार हादसे भी हुए, कई लोगों ने तो अपनी जानें भी गवाईं। ऐसे में किले के बेसमेंट को बंद कर दिया गया। गढ़कुंडार का किला बेहद रहस्यमयी है। कहा जाता है कि इसके बेसमेंट में कई सारे रहस्य अभी भी मौजूद हैं।

रहस्यमयी किला गढ़कुंडार किला की कहानी गढ़कुंडार का किला झांसी weird news news today mysterious fort most mysterious fort latest news Latest Bizarre News photos hindi news garh kundar fort mystery garh kundar fort jhansi garh kundar fort ancient forts in india ancient fort
Advertisment
चैनल से जुड़ें