Advertisment

MP-CG BJP Meeting: कार्यसमिति ने 2023 के साथ ही 24 तक की बनाई रणनीति

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शु्क्रवार को बीजेपी कार्यसमिति की बैठक की गई। 2023 चुनाव के साथ ही 2024 के केंद्रीय चुनाव तक की रणनीति बनाई।

author-image
Bansal News
MP-CG BJP Meeting: कार्यसमिति ने 2023 के साथ ही 24 तक की बनाई रणनीति

भोपाल/रायपुर। MP-CG BJP Working Vommittee Meeting मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शु्क्रवार को बीजेपी कार्यसमिति की बैठक की गई। इस दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य के 2023 चुनाव के साथ ही 2024 के केंद्रीय चुनाव तक की रणनीति बनाई। बैठक स्थल से निकले कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में जानकारी दी।

Advertisment

यह भी पढ़ें- RBI News: 2000 Notes Ban- क्या बंद हो जाएंगे 2000 रुपये के नोट? RBI ने लिया बड़ा फैसला

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बंसल न्यज से बात करते हुए कहा कि बैठक में प्रदेश के 2023 के चुनाव के साथ ही 2024 के केंद्रीय चुनाव तक की रणनीति बनाई गई है। बीजेपी प्रदेश के साथ ही देश में आगामी चुनावों में अपनी सरकार बनाएगी। सकारात्मक सोच के साथ प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

8 घंटे से ज्यादा समय चली बैठक

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश बीजेपी कार्यालय में हुई इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ही बीजेपी के पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। बीजेपी कार्यसमिति की बैठक 8 घंटे से ज्यादा समय तक जारी रही।

Advertisment

यह भी पढ़ें- यूथ कांग्रेस के 30 मेंबर BJP में शामिल, सीएम ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

यह भी पढ़ें- Kisan News: एमपी में समर्थन मूल्‍य पर मूंग खरीदी पंजीयन की तारीख बढ़ी

बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जहां देखो भारत की जय हो रही है। मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में मोदी सरकार की योजनाओं को घर-घर ले जाना हरेक बीजेपी कार्यकर्ता का दायित्व है। हम जबावदेही तय करेंगे। जो कार्यक्रम दिए गए हैं, उन्हें जबावदेही से पूरा करना है।

Advertisment

कर्नाटक में बीजेपी का वोट कम नहीं हुआ

सीएम ने कहा कि बीजेपी को कर्नाटक में 36% वोट मिला है। इस बार कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी का वोट कम नहीं हुआ बल्कि जेडीएस का वोट कांग्रेस को मिल गया है, जिससे उनकी सरकार बन गई है। वहीं Hut मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के खिलाफ़ काम करने वालों को हम छोडेंगे नहीं।

यह भी पढ़ें- Jhiram Ghati: सीएम भूपेश बघेल ने NIA से मांगे “झीरम” के दस्तावेज

रायपुर : 2023-24 के लिए महा अभियान मील का पत्थर

रायपुर। सीजी में भी बीजेपी शहर कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने वाले हैं। देशभर में बीजेपी का महाजनसंपर्क अभियान शुरू होगा, जो 30 मई से 30 जून तक चलाया जाएगा। 2023 विस चुनाव को लेकर यह अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। लोकसभा-विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे

Advertisment

बताया कि प्रदेश सरकार की 1 लाख करोड़ से भी अधिक के घोटाले को जनता को बताया जाएगा। भाजपा के कार्यकर्ता हर घर जाएंगे। केंद्रीय योजनाओं और भाजपा के 15 साल के कार्यों को जनता को बताएंगे। यह महा अभियान भाजपा के लिए 23 और 24 के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

यह भी पढ़ें- CG Maoist Naxal News: घुटने टेकने या मारे जाने के अलावा हिड़मा के पास कोई तीसरा विकल्प नहीं!

committee cg MP bjp working strategy
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें