Advertisment

Petrol Price: मप्र में मिल रहा देश में सबसे मंहगा पेट्रोल, गुजरात से 10 रुपए ज्यादा है कीमत

Petrol Price: मप्र में मिल रहा देश में सबसे मंहगा पेट्रोल, गुजरात से 10 रुपए ज्यादा है कीमत The most expensive petrol in the country is available in MP, the price is Rs 10 more than Gujarat

author-image
Bansal News
Petrol Price: मप्र में मिल रहा देश में सबसे मंहगा पेट्रोल, गुजरात से 10 रुपए ज्यादा है कीमत

भोपाल। प्रदेश में कोरोना महामारी के साथ मंहगाई ने भी आम आदमी की कमर तोड़ दी है। जहां सभी रोजमर्रा की जरूरतों वाले सामानों के दाम बढ़े हैं। वहीं पेट्रोल की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रही है। भोपाल में पेट्रोल 103.23 प्रतिलीटर मिल रहा है। देश में सबसे मंहगा पेट्रोल मप्र में मिल रहा है। वहीं गुजरात में पेट्रोल मप्र की अपेक्षा 10 रुपए सस्ता है। बता दें कि मई के महीने में 17 बार पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं। प्रदेश के 28 प्रदेश और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से मप्र में पेट्रोल सबसे मंहगा है। मप्र के पड़ोसी राज्यों उत्तरप्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 10 रुपए सस्ता हुआ है।

Advertisment

राजस्थान और महाराष्ट्र में भी मप्र की तुलना में पेट्रोल की कीमतें कम हैं। देश के सभी प्रदेशों की राजधानी की बात करें तो भोपाल में सबसे ज्यादा पेट्रोल मंहगा है। भोपाल से 650 किलोमीटर दूर लखनऊ में 92.35 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल है। वहीं डीजल 86.4 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। भोपाल में 103.23 रुपए पेट्रोल और डीजल 94.56 रुपए बिक रहा है। प्रदेश में पेट्रोल पर लगाए गए टेक्स के कारण कीमतें आसमान छू रही हैं। बता दें कि मई के महीने में 17 बार पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं जून के महीने के 6 दिनों में तीन बार कीमतें बढ़ाई गई हैं।

इस कारण भोपाल में मंहगा है पेट्रोल...
दरअसल पेट्रोल पर केंद्र और राज्य दोनों सरकारें टेक्स बसूलती हैं। इसके साथ सेस भी लगाया जाता है। इसी कारण अलग-अलग राज्यों में अलग कीमतें रहती हैं। मप्र में 33 प्रतिशत टेक्स पेट्रोल-डीजल पर लगाया जाता है। इसके साथ ही एक निश्चित सेस भी लगाया जाता है। पेट्रोल पर यह 4.50 और डीजल पर 23% टैक्स के बाद 3 रुपए प्रति लीटर सेस लगाया जाता है। इसी कारण मप्र में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सबसे ज्यादा हैं। सभी प्रदेशों में पेट्रोल-डीजल पर ट्रांसपोर्ट चार्ज भी लगाया जाता है। इसी कारण अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग रहतीं हैं।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज price of petrol diesel Pradesh Breaking Hindi petrol price petrol diesel MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya indhan ki kimaten indhan Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP diesel prrice
Advertisment
चैनल से जुड़ें