Advertisment

6 December History:आज के दिन हीं अयोध्या में भीड़ ने गिराई बाबरी मस्जिद, जानें आज की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनायें

अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर रहने के बीच यह जान लेना महत्वपूर्ण होगा .

author-image
Bansal news
6 December History:आज के दिन हीं अयोध्या में भीड़ ने गिराई बाबरी मस्जिद, जानें आज की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनायें

6 December History: अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर रहने के बीच यह जान लेना महत्वपूर्ण होगा कि विवादित स्थल पर बनी बाबरी मस्जिद को छह दिसंबर के दिन गिराया गया था।

Advertisment

1992 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में घटी यह घटना इतिहास में प्रमुखता के साथ दर्ज है, जब राम मंदिर की सांकेतिक नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद ढहा दी थी। इससे देश के दो संप्रदायों के बीच पहले से मौजूद रंजिश की दरार बढ़कर खाई में बदल गई।

इस घटना के बाद देश के कई इलाकों में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे, जिनमें जान और माल का भारी नुकसान हुआ।

वैसे तो 6  दिसंबर 1992 के दिन की शुरूआत साल के बाकी दिनों की तरह सामान्य ही थी, लेकिन भगवान राम की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए सांकेतिक नींव रखने के इरादे से अयोध्या पहुंचे हजारों लोगों ने अचानक बाबरी मस्जिद के गुंबद गिराकर इस दिन को इतिहास में दर्ज करवा दिया।

Advertisment

देश दुनिया के इतिहास में 6 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है

1732 : वारेन हेस्टिंग्स का जन्म। ब्रिटेन के आक्सफर्डशायर में जन्मे वारेन का नाम इतिहास में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गवर्नर जनरल के तौर पर दर्ज है।

1907 : स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी लूट की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई। यह स्थान अब बांग्लादेश में है।

Advertisment

1917 : फिनलैंड ने खुद को रूस से स्वतंत्र घोषित किया।

1921 : ब्रिटिश सरकार और आयरिश नेताओं के बीच हुई एक संधि के बाद आयरलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र और ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का स्वतंत्र सदस्य घोषित किया गया।

1946 : भारत में होमगार्ड की स्थापना।

1956 : भारतीय राजनीति के मर्मज्ञ, विद्वान शिक्षाविद् और संविधान के निर्माता डॉ॰ भीमराव आंबेडकर का निधन।

1978 : स्पेन में 40 साल के तानाशाही शासन के बाद देश के नागरिकों ने लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान किया। यह जनमत संग्रह संविधान की स्वीकृति के लिए कराया गया।

Advertisment

1992 : अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर की नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया, जिसके बाद देश के कई शहरों में दंगे भड़क उठे।

2007 : आस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को अपने साथ कृपाण ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने की इजाजत मिली।

ये भी पढ़ें 

Mizoram CM: ZPM नेता लालदुहोमा ने आज सरकार बनाने का दावा किया पेश, राज्यपाल से की मुलाकात

MP CM Face: “शिवराज” के बयान ने मचाई खलबली! अब कौन होगा एमपी का अगला सीएम?

MPPSC Exam: स्टेट सेवा भर्ती परीक्षा में 2 प्रश्नों के ऑप्शन सही थे या गलत, सुप्रीम कोर्ट करेगा तय

Aadhar Card Update: आज ही अपने आधार को करें मास्क, जानिए क्या है ये और कैसे मिलता है? ये रहा स्टेप-बाइ-स्टेप प्रोसेस

Sukhdev Singh Gogamedi: करणी सेना अध्यक्ष के मामले में आज राजस्थान बंद, बदमाशों की तलाश जारी

Search Terms: 6 December History, Historical Day, Ayodhya Ram Mandir, Hindu vs Muslim, Riots, Important Incidents, Babri Mosque, Bansal News, Hindi News

hindi news Bansal News #ayodhya ram mandir riots Historical Day 6 December History Babri Mosque Hindu vs Muslim Important Incidents
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें