Advertisment

Delhi weather today: 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान, कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi weather today: 10.2 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, कैसा रहेगा आज का मौसम the-minimum-temperature-was-10-2-degrees-how-will-be-the-weather-today

author-image
Bansal Desk
MP Weather : एमपी में बारिश! रहेगा बादलों का डेरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई।

Advertisment

आज का मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी (266) में दर्ज किया गया। पड़ोसी फरीदाबाद (269), गाजियाबाद (283), गुरुग्राम (288), नोएडा (244) और ग्रेटर नोएडा (242) में भी एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

 कल का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertisment
Weather Updates weather update today weather update weather today weather news weather forecast today Weather forecast weather today weather report mp weather heavy rain in delhi today Delhi Weather Update Today Delhi Weather Update Delhi Weather Today delhi weather news today live Delhi Weather News Today Delhi Weather News Delhi Weather Delhi Temperature delhi rain today Delhi News delhi ncr weather delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें