Advertisment

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक गंभीर मामला, गृहमंत्री जांच करवाएं: गहलोत

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक गंभीर मामला, गृहमंत्री जांच करवाएं: गहलोत The lapse in Rahul Gandhi's security is a serious matter, the Home Minister should get it investigated: Gehlot sm

author-image
Bansal News
राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक गंभीर मामला, गृहमंत्री जांच करवाएं: गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जम्मू कश्मीर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई कथित चूक को गंभीर मामला बताते हुए शुक्रवार को मांग की कि केंद्रीय गृहमंत्री इसकी तत्काल जांच करवाएं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने भी इसे गंभीर घटना बताते हुए इसकी निंदा की है। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया,‘‘जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक एक गंभीर मामला है। जम्मू कश्मीर की सरकार व प्रशासन को इस बारे में पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। हम पहले इन्दिरा गांधी जी एवं राजीव गांधी जी को खो चुके हैं।’’

Advertisment

उन्होंने आगे लिखा,‘‘ गृहमंत्री को तत्काल जांच करवानी चाहिए कि उच्च स्तरीय सुरक्षा प्राप्त श्री राहुल गांधी की सुरक्षा में किस स्तर पर व क्यों चूक हुई है?’’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पुलिस का इंतजाम ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद अपने सुरक्षाकर्मियों की सलाह पर उन्होंने आज की यात्रा रद्द कर दी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस मुद्दे को लेकर सवाल खड़ा किया।

डोटासरा ने ट्वीट किया,‘‘ कश्मीर घाटी में राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही किसके इशारे पर हुई है? केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा चूक और प्रशासन के अनुचित रवैये से राहुल जी को यात्रा रोकनी पड़ी।दिल्ली के बाद कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल जी की सुरक्षा में सेंध की साजिश किसकी है?' वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राहुल की सुरक्षा में चूक को बेहद गंभीर बताया और इसकी निंदा की। पायलट ने ट्वीट किया,‘‘जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक होना बेहद गंभीर व चिंताजनक है।’’ उन्होंने लिखा,‘‘केंद्र सरकार इसे गंभीरता से ले और राहुल जी व यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न करे। यह यात्रा ऐतिहासिक है, देश जोड़ने के लिए है...इसमें इस तरह की घटनाएं निंदनीय है।’’

sachin pilot vs ashok gehlot sachin pilot on ashok gehlot sachin pilot ashok gehlot Rajasthan CM Ashok Gehlot cm ashok gehlot speech today cm ashok gehlot speech on republic day cm ashok gehlot speech cm ashok gehlot live news cm ashok gehlot live CM ashok gehlot Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot ashok gehlot sachin pilot ashok gehlot on sachin pilot ashok gehlot news ashok gehlot interview ashok gehlot decision Ashok Gehlot
Advertisment
चैनल से जुड़ें