Advertisment

The Kerala Story Controversy: मदास हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, फिल्म को मिली हरी झंडी

The Kerala Story Controversy: 27 अप्रैल को बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) का ट्रेलर...

author-image
Bansal news
The Kerala Story Controversy: मदास हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, फिल्म को मिली हरी झंडी

The Kerala Story Controversy: 27 अप्रैल को बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। ट्रेलर में लड़कियों के धर्मांतरण और आतंकवादी बनने की बात कही गई थी। ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही फिल्म पर विवाद शुरू हो गया है। कई मुस्लिम संगठनों ने फिल्म को बैन करने की मांग की है।

Advertisment

यह भी पढ़ें…UP News: मारा गया गैंगस्टर अनिल दुजाना, मुठभेड़ में UPSTF ने किया ढेर

क्या था मामला

फिल्म को रिलीज न करने की मांग करने वाली याचिका को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने गुरुवार को याचिका को खारिज कर दिया। जस्‍ट‍िस एडी जगदीश चंदिरा और जस्‍ट‍िस सी. सरवनन की बेंच ने सुनवाई के बाद साफ शब्‍दों में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की तरह वह भी केस को खारिज कर रहे हैं। बुधवार को फिल्‍म के मेकर्स के लिए यह लगातार दूसरी राहत की खबर है, क्‍योंकि इससे कुछ ही घंटों पहले सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्‍ट‍िस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने भी इसी तरह बैन की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। मद्रास हाई कोर्ट में पत्रकार बीआर अरविंदक्षण की याचिका पर सुनवाई हो रही थी।

https://bansalnews.com/supreme-court-refuses-to-hear-on-the-kerala-story-controversy-plt/

Advertisment

क्या बोलें न्यायाधीश

जस्टिस एडी जगदीश चंदिरा और जस्टिस सी सरवनन की अवकाशकालीन पीठ ने यह देखते हुए जनहित याचिका को खारिज कर दिया कि केरल हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही फिल्म की रिलीज के मुद्दे पर विचार कर लिया है। अदालत ने याचिकाकर्ताओं से यह भी पूछा कि वे बिना फिल्म देखे यह कैसे मान सकते हैं कि फिल्म कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा करेगी।

ये भी पढ़ें:

Viral Video: पाकिस्तानी फैमिली ने निकाला बच्चों को कार में बिठाने का धांसू जुगाड़! वीडियो देख, उड़ जायेंगे होश

MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने Congress अध्यक्ष खड़गे को क्यों बताया खड़ाऊ अध्यक्ष

Advertisment

Akashavani Big News: अब एआईआर नहीं आकाशवाणी होगा नाम, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

The Kerala Story Controversy The Kerala Story Madas Highcourt HIGHCOURT
Advertisment
चैनल से जुड़ें