देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर सन् 1917 को हुआ था। इंदिरा गांधी भारत की राजनीति में एक ऐसा नाम है, जो हमेशा चर्चा में रहा है.... इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में कुछ ऐसे भी फैसले लिए जिन्होंने उनकी छवि ‘आयरन लेडी’ वाली बना दी। फौलादी हौसले वाली इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की सत्ता संभाली... उनके कई ऐतिहासिक फैसले देश की दिशा निर्धारण में महत्वपूर्ण साबित हुए, वहीं कुछ निर्णयों ने भारी विवाद भी खड़े किए।
1828: भारत की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म हुआ था।
1933 :यूरोपीय देश स्पेन में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला था।
1986 : पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ था।
1982: दिल्ली में नौवें एशियाई खेलों की शुरुआत हुई थी।
1994 : आज ही के दिन ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं थीं।
1997: कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें