Advertisment

Corona Vaccine: राज्यों को 2.87 करोड़ से अधिक वैक्सीन मुफ्त दे चुकी सरकार,1.05 करोड़ यूज होना बाकी

Corona Vaccine: राज्यों को 2.87 करोड़ से अधिक वैक्सीन मुफ्त दे चुकी सरकार,1.05 करोड़ यूज होना बाकी, The government has given more than Corona Vaccine to the states free of cost

author-image
Shreya Bhatia
Corona Vaccine: राज्यों को 2.87 करोड़ से अधिक वैक्सीन मुफ्त दे चुकी सरकार,1.05 करोड़ यूज होना बाकी

नई दिल्ली। (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 2.87 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं तथा उन्हें अगले तीन दिन में 52.26 लाख से अधिक खुराक और मिल जाएंगी। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के जरिए और केंद्र की ओर से मुफ्त मुहैया कराई गई खुराकों के जरिए कुल 28,50,99,130 खुराक मुहैया कराई गई हैं, जिनमें से 25,63,28,045 खुराक की खपत हो चुकी है।

Advertisment

52,26,460 से अधिक खुराक राज्यों के पास

इनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल हैं। उसने बताया कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 2,87,71,085 खुराक हैं। इसके अलावा 52,26,460 से अधिक खुराक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को आगामी तीन दिन में मुहैया कराई जाएंगी।

2020 में कोरोना महामारी घोषित की

गौरतलब है कि 2019 के अंत में चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस संक्रमण ने दो-तीन महीने के अंदर ही पूरी दुनिया में तबाही मचाना शुरू कर दिया था। 11 मार्च 2020 को इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित किया था। अब तक इस घातक संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन ही है। देश में इस साल जनवरी माह से शुरू कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत कोवैक्सीन व कोविशील्ड की खुराकें दी जा रही हैं। अब इन दोनों के साथ रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V भी शामिल हो गई है।

वैक्सीनेशन केंद्र सरकार vaccine doses in india Vaccination treatment of corona symptoms of corona states and UTs vaccine doses news states and UTs vaccine doses states and UTs news in hindi News National News national news hindi news national hindi news COVID19 vaccine doses Centre corona in uttar pradesh corona in india corona Centre over COVID19 vaccine doses
Advertisment
चैनल से जुड़ें