Advertisment

Corona Vaccine: राज्यों को 26.69 करोड़ से अधिक वैक्सीन मुफ्त दे चुकी सरकार,1.05 करोड़ यूज होना बाकी

Corona Vaccine: राज्यों को 26.69 करोड़ से अधिक वैक्सीन मुफ्त दे चुकी सरकार,1.05 करोड़ यूज होना बाकी, The government has given more than Corona Vaccine to the states free of cost

author-image
Shreya Bhatia
Corona Vaccine: सरकार ने कोविड-19 टीके पर 31 दिसंबर तक सीमा शुल्क संबंधी दी छूट

नई दिल्ली। (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 1.05 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं तथा उन्हें अगले तीन दिन के भीतर 47,43,580 से अधिक अन्य खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी। इसने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क एवं प्रत्यक्ष राज्य खरीद के माध्यम से अब तक 26,69,14,930 टीका खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। मंलवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार इनमें से 25,67,21,069 खुराक इस्तेमाल की जा चुकी हैं जिनमें व्यर्थ हुईं खुराक भी शामिल हैं।

Advertisment

अब भी कुल 1,05,61,861 खुराक मौजूद

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कुल 1,05,61,861 खुराक मौजूद हैं। इसने कहा, ‘‘इसके अलावा, 47,43,580 से अधिक अन्य टीका खुराक भेजी जा रही हैं जो उन्हें अगले तीन दिन के भीतर मिल जाएंगी।’’ मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड रोधी टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सरकार राज्यों और केंद्रशसित प्रदेशों द्वारा प्रत्यक्ष खरीद किए जाने में भी मदद कर रही है। इसने कहा कि महामारी नियंत्रण और प्रबंधन के लिए टीकाकरण सरकार की समग्र रणनीति का एक अभिन्न स्तंभ है।

भारत में कोरोना टीकाकरण कोरोना के लक्षण कोरोना का इलाज कोरोना उत्तर प्रदेश में कोरोना Vaccination treatment of corona symptoms of corona news in hindi hindi news corona in uttar pradesh corona in india corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें