Advertisment

रेल यात्रियों के लिए खुशख़बरी: भोपाल से लखनऊ के लिए चलेगी चौथी वंदे भारत ट्रेन, पटना और मुंबई के लिए भी चलेंगी 2 स्‍लीपर ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब आपका भोपाल से लखनऊ का सफर आसान और

author-image
Aman jain
Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब आपका भोपाल से लखनऊ का सफर आसान और आरामदायक होने वाला है। आपको बता दें कि अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में भोपाल से लखनऊ के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है।

Advertisment

जानकारी के लिए बता दें कि ये वंदे भारत ट्रेन चेयर कार सिटिंग होने वाली है। इस ट्रेन को 8 कोच के साथ चलाया जाएगा। अभी इसका ऑफिशियली शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्‍द ही इसका शेड्यूल जारी किया जा सकता है।

ये ट्रेन होगी चौथी वंदे भारत (Vande Bharat Sleeper Train)

आपको बात दें कि इस ट्रेन में कुल 564 सीट्स होने वाली हैं। यह भोपाल रेल मंडल से चलने और गुजरने वाली चौथी वंदे भारत होगी। इससे पहले भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्‍टेशन (RKMP) से हजरत निजामउद्दीन, इंदौर से नागपुर और RKMP से रीवा के लिए वंदे भारत चलाई जा रही हैं। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों की मानें तो इसे लेकर बोर्ड तैयारियां कर रहा है। जल्द ही भोपाल रेल मंडल के रेल यात्रियों को यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।

दिसंबर में शुरू होंगी 2 स्लीपर वंदे भारत (Vande Bharat Sleeper Train) 

साल के अंत यानी दिसंबर में भोपाल से पटना और नॉर्दर्न रेलवे से मुंबई के लिए 2 स्‍लीपर वंदे भारत चलाने की बात की जा रही है। आपको बता दें कि इन दोनों ही ट्रेनों में 16-16 कोच होने वाले हैं। रेलवे अधिकारियों की मानें तो यह दोनों ट्रेनों की तैयारी बोर्ड ने की है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के 16 कोच में से एसी 3 टियर के 11 कोच, एसी 2 टियर के 4 कोच, एसी फर्स्ट के 1 कोच होंगे। इस ट्रेन में कुल 823 यात्रियों की बर्थ क्षमता होगी, जिसमें एसी 3 टियर में 611 यात्री, एसी 2 टियर में 188 यात्री और एसी फर्स्ट में 24 यात्री यात्रा कर सकते हैं। इस ट्रेन से आने जाने वाले यात्रियों को बहुत सुविधा होगी।

Advertisment

वंदे भारत की बढ़ेगी संख्‍या

भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को पूरे भारत से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड की तरफ से भविष्‍य में कुछ वंदे भारत प्लान की जा रही हैं। आरकेएमपी से लखनऊ के लिए चेयरकार, आरकेएमपी से पटना और एनसीआर से मुंबई जाएगी दो स्लीपर वंदे भारत चलेंगी।

यह भी पढ़ें- Indore Mandi Bhav: चांदी के दामों में आया उछाल, सोना रहा स्थिर; आप भी जान लें बाजार के ताजा भाव

वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ से भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ समाचार Vande Bharat Sleeper Train Vande Bharat Express Lucknow to Bhopal Vande Bharat Express Lucknow news
Advertisment
चैनल से जुड़ें