Advertisment

Today History: आज ही के दिन हुआ था स्वतंत्र भारत का पहला लोकसभा चुनाव, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Today History:  हमारा देश दुनिया का सबसे विशाल लोकतांत्रिक राष्ट्र है और लोकतंत्र में चुनाव के महत्व से हम सब परिचित हैं।

author-image
Bansal news
Today History: आज ही के दिन हुआ था स्वतंत्र भारत का पहला लोकसभा चुनाव, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Today History:  हमारा देश दुनिया का सबसे विशाल लोकतांत्रिक राष्ट्र है और लोकतंत्र में चुनाव के महत्व से हम सब परिचित हैं। 1947 में आजादी के बाद 25 अक्टूबर, 1951 को देश में पहले लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 21 फरवरी 1952 को संपन्न हुई।

Advertisment

इस चुनाव में 17 करोड़ से अधिक भारतीय मतदाताओं ने भाग लिया और उन्होंने अंग्रेजों के इस अनुमान को गलत साबित कर दिया कि भारतीय समाज लोकतंत्र का दायित्व नहीं निभा पाएगा।

25 अक्टूबर की तारीख में देश दुनिया के इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1296: संत ज्ञानेश्वर ने समाधि ली।

1881: स्पेन के महान चित्रकार, मूर्तिकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी पाब्लो पिकासो का जन्म। वह 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली और महानतम कलाकारों में शामिल किए जाते हैं।

Advertisment

1947: कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार से पाकिस्तानी हमले के मद्देनजर मदद की अपील की।

1950: चीन ने कोरिया की लड़ाई में उत्तर कोरिया का साथ देते हुए दक्षिण कोरिया के खिलाफ कदम रखा।

1951: आजादी के बाद देश में पहले लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू।

1964: भारत ने अपना पहला स्वदेशी टैंक विकसित किया। इस टैंक को नाम दिया गया ‘‘विजयंत’’।

Advertisment

1964: राष्ट्रपति कौंडा ने जाम्बिया में सत्ता संभाली। ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल करने वाला जाम्बिया नौवां अफ्रीकी देश।

1980: उर्दू के प्रसिद्ध शायर साहिर लुधियानवी का निधन।

1983: अमेरिका की सेना ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर छोटे से कैरेबियाई द्वीप ग्रेनाडा पर कब्जा किया। इससे पहले वामपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री मौरिस बिशप मारे गए।

1990: मेघालय के संस्थापक और राज्य के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन अपांग संगमा का निधन।

Advertisment

2000: अमेरिकी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल धरती पर वापस लौट आया।

2005: हिंदी लेखन के सशक्त हस्ताक्षर निर्मल वर्मा का निधन।

2005: इराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।

2007: तुर्की के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी इलाके कुर्दिस्तान में भारी बमबारी की।

2008: सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा।

2009: बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल।

2012: क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत संपत्ति का भारी नुकसान।

2013:  नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों का सफाया किया।

ये भी पढ़ें:

Israel Hamas War: आईडीएफ चीफ ने कहा- ‘हम गाजा पर जमीनी आक्रमण के लिए तैयार, बाइडेन बोले- इजरायल खुद कर सकता है निर्णय

Weather Update Today: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Aashiqui 3: कार्तिक के साथ तारा सुतारिया नहीं होगी लीड एक्ट्रेस, कुछ सच तो कुछ कोरी अफवाह साबित

Deficiency Of Iron In Kids: बच्‍चों में इस वजह से हो रही आयरन की कमी, पेरेंट्स ना करें अनदेखा

Kaam Ki Baat: Cheque में अमाउंट भरते समय क्यों लिखते हैं Only, जानिए क्या है वजह

today history today history in hindi india today history today history in hindi india today history india in hindi today history in india
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें