Advertisment

कोविड-19 के अंत की शुरुआत होने जा रही है: हर्ष वर्धन ने टीकाकरण अभियान से पहले कहा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली,15 जनवरी (भाषा) कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कल यानी शनिवार से शुरू हो रहे देशव्यापी टीकाकरण अभियान से पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को कहा की यह कदम ‘‘संभवतया कोविड-19 के अंत की शुरुआत है।’’

Advertisment

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 146वें स्थापना दिवस के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि यद्यपि टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है लेकिन लोगों को संक्रमण से बचाव के तरीकों में ढिलाई नहीं देनी चाहिए और नियमों का पालन करते रहना चाहिए।

वर्धन ने कहा,‘‘ कल एक अहम दिन है....कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई का यह अंतिम चरण है। मैं तो कहता हूं कि यह संभवतया कोविड के अंत की शुरुआत है, जो कल से प्रारंभ होने जा रही है।’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

Advertisment

इसे विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान कहा जा रहा है, जो पूरे देश में शुरू होने जा रहा है और इसके इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

भाषा

शोभना उमा

उमा

Advertisment
चैनल से जुड़ें