Advertisment

Breaking News: मानसून से पहले की एक ही बारिश में दिख गया इंदौर की योजना का असर, घरों में घुसा पानी...

Breaking News: मानसून से पहले की एक ही बारिश में दिख गया इंदौर की योजना का असर, घरों में घुसा पानी... The effect of Indore's plans was seen in a single rain before monsoon, in homes Water entered...

author-image
Bansal News
Breaking News: मानसून से पहले की एक ही बारिश में दिख गया इंदौर की योजना का असर, घरों में घुसा पानी...

इंदौर। प्रदेश में प्रीमानसून ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। इंदौर में भी गुरुवार को बारिश हुई। इस पहली बारिश में नगर निगम के नाला आउटफॉल टैपिंग अभियान की पोल खुल गई। दरअसल इंदौर नगर निगम ने नाला आउटफॉल टैपिंग अभियान के जरिए खूब वाहवाही बटोरी थी। अब एक ही बारिश के महज आधे घंटे के अंदर पिपलियाहाना क्षेत्र के कई लोगों के अंदर पानी भर गया।

Advertisment

कई घरों में लोगों का राशन समेत जरूरी सामान पानी में उतराने लगा। इसके बाद लोगों ने खुद ही नाले को खोद दिया। कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया। इस पानी को निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पूर्व पार्षद दिलीप शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पानी भरने के बाद इसको लेकर नाराजगी जाहिर की। पूर्व पार्षद शर्मा ने भी नगर निगम की नाला टैपिंग व्यवस्था को दोषी ठहराया।

लगातार बिगड़ा है मौसम का मिजाज
बता दें कि बीते दिनों से लगातार प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले नजर आ रहे हैं। कई जिलों में झामाझम बारिश देखने को मिल रही है। कई क्षेत्रों में ओले गिरने की खबरें भी सामने आ रही है। बता दें कि प्रदेश में नौतपा में भी कई क्षेत्रों में तेज बारिश देखने को मिली है। वहीं अब भी शुक्रवार को भी राजधानी समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

गर्मी से भी लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं कई जिलों में तेज उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मानसून भी भारत के केरल में दस्तक दे चुका है। जल्द ही प्रदेश में मानसून भी दस्तक दे सकता है। बता दें कि 13-14 जून तक मप्र में मानसून की दस्तक मानी जाती है। कई बार यह थोड़ा लेट हो जाता है। अब इस साल देखना होगा कि प्रदेश में मानसून कब तस्तक देता है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya indore me yojnaao ka bura haal indore me ghusa paani indore me gharon me ghusa paani Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP gharon me ghusa paani
Advertisment
चैनल से जुड़ें