Advertisment

The Crooked Forest: 90 डिग्री पर झुके रहस्यमयी पेड़ दुनिया में यहां, देखकर लगेगा असली है या फिर नकली

author-image
Bansal News
The Crooked Forest: 90 डिग्री पर झुके रहस्यमयी पेड़ दुनिया में यहां, देखकर लगेगा असली है या फिर नकली

The Crooked Forest: दुनिया जितनी बड़ी है वहीं पर उतने ही बड़े और विचित्र किस्से सामने आते है जिन्हें देखकर विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता है। पर्यावरण में पेड़ का अलग महत्व होता है इनकी हरियाली होने से हम राहत की खुली सांस ले पाते है। दुनिया में ऐसे ही रहस्यमयी पेड़ है जिसे देखकर हर कोई सोच में पड़ जाएं ये नकली है या असली। आइए जानते है इनके बारे में,

Advertisment

क्रूक्ड जंगल में पाए जाते है रहस्यमयी पेड़

यहां पर आपको बताते चलें, दुनिया के यह रहस्यमयी पेड़ पोलैंड के क्रूक्ड जंगल में है जो देखने में ही अजीबोगरीब नजर आते है। वही पर रहस्यमयी पेड़ की बात की जाए तो, ये सभी पेड़ ऐसे झुके हैं, जिसे देख कर लगता है जैसे किसी बाहरी ताकत से ऐसा किया गया है। इतना ही नहीं इनको देखने पर ऐसा लगता है जैसे नकली हो, बिल्कुल प्लास्टिक के बने हुए है।

इन पेड़ों को आप देखेगें तो, यह 90 डिग्री पर एक दिशा में झुके हैं जिसे देखने पर ऐसा लगता है कि, शो पीस के तौर पर रखा गया है।

रहस्यमयी पेड़ों का जानिए इतिहास

आपको बताते चलें, इस प्रकार के रहस्यमयी पेड़ों का इतिहास लगभग 100 साल पुराना है जिसे इतिहास के पन्नों से बताए तो,साल 1930 के आसपास लगाए गए थे। इसे लेकर वैज्ञानिक बताते हैं, इन पेड़ों का इस तरह से एक ही दिशा में झुकना कुछ और नहीं बल्कि एक तकनीक का परिणाम होता है। जब इन पेड़ों को लगाया गया था तब ही इन्हें एक सांचे की मदद से इस तरह के आकार में बदल दिया गया था।

Advertisment

इसलिए बाद में जब ये पेड़ बड़े हुए तो इसी आकार के रह गए. आप जब इस जंगल में जाएंगे तो पाएंगे कि यहां बाकि के पेड़ सही हैं. वो बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे आम जंगलों में पेड़ होते हैं, लेकिन कुछ खास पेड़ ही ऐसे हैं जो एक तरफ झुके हुए हैं।

knowledge नॉलेज gk पेड़ जीके crooked forest Mysterious tree poland crooked forest क्रूक्ड जंगल पोलैंड क्रूक्ड जंगल रहस्यमयी पेड़
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें