Advertisment

Bhopal New Cruise : राजधानी भोपाल में चलेगा देश का पहला सबसे बड़ा क्रूज, निर्माण कार्य जारी

Bhopal New Cruise : राजधानी भोपाल में चलेगा देश का पहला सबसे बड़ा क्रूज, निर्माण कार्य जारी The country's first largest cruise will run in the capital Bhopal, construction work continues vkj

author-image
deepak
Bhopal New Cruise : राजधानी भोपाल में चलेगा देश का पहला सबसे बड़ा क्रूज, निर्माण कार्य जारी

Bhopal New Cruise : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भोपाल के बड़े तालाब में अब देश का सबसे ​बड़ा क्रूज तैरता दिखाई देने वाला है। फिलहाल क्रूज को तैयार किया जा रहा है। भोपाल के खानूगांव में इस क्रूज का निर्माण जारी है। बताया जा रहा हैं कि चार महीने में यह क्रूज बनकर तैयार हो जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि क्रूज में बनाया जा रहा रेस्टोरेंट गंगा विलास क्रूज से भी बड़ा होगा।

Advertisment

खबरों के अनुसार भोपाल में बनाए जा रहे क्रूज के रेस्टोरेंट में 200 लोग एक साथ बैठ सकते है जबकि गंगा बिलास के रेस्टोरेंट में महज 40 लोग ही बैठ सकते है। निर्माण किए जा रहे इस क्रूज में 20 सुइट होंगे, इस क्रूज की लंबाई 36.6 मी. और चौड़ाई 12 मी. और ऊंचाई 10 मी. होगी। इस क्रूज का वजन 155 टन के करीब होगा। ये क्रूज 0.8 मी. तक पानी में डूबा रहेगा।

क्रूज में बनेगे तीन फ्लोर

भोपाल के खानूगांव में बनाए जा रहे इस क्रूज में तीन फ्लोर होंगे, जिसके पहले फ्लोर पर बेंक्वेट हॉल, डांस स्पेस औरा 8 सुइट बनाए जाएंगे। वही दूसरे फ्लोर पर 12 सुइट बनाए जाएंगे। वही तीसरे फ्लोर पर ऑपरेटिंग केबिन रहेगा, जिसमें 12 लोग रह सकेंगे। क्रूज के बेसमेंट में इंजन, इलेक्ट्रिकल और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के सात वैक्यूम रूम भी रहेंगे।

18 लोगों की टीम तैयार कर रही क्रूज

इस क्रूज को बनाने के लिए 18 लोगों की टीम जुटी हुई है। क्रूज का स्ट्रक्चर माइल्ड स्टील का रहेगा। इस क्रूज को इस तरीके से बनाया जा रहा है कि लहरों के दौरान क्रूज पर बैठे लोगों को झटके नहीं लगे।

Advertisment
upper lake bhopal timing of lake princess cruise boat bhopal rain in bhopal lake view bhopal lake princess ride in bhopal jalesh cruise heavy rain in bhopal cruise ride in more boat club bhopal cruise ride in bhopal cruise boat bhopal Cruise being built in Bhopal cruise boating in bhopal biggest cruise ship in the world in hindi biggest cruise in the world Biggest cruise being built in Bhopal Bhopal Talab New Cruise bhopal lake bhopal cruise news Bhopal Cruise : bhopal boat club bhopal best cruise in india bada talab in bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें