Advertisment

MP News: महिलाओं द्वारा संचालित देश का पहला टोल प्लाजा म.प्र. में यहां हुआ शुरू

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की उपस्थिति में मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने महिलाओं के स्व-सहायता समूहों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

author-image
Bansal news
MP News: महिलाओं द्वारा संचालित देश का पहला टोल प्लाजा म.प्र. में यहां हुआ शुरू

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने महिलाओं के स्व-सहायता समूहों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए यह अनूठी पहल का मार्गदर्शन किया। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित देश के पहले टोल प्लाजा मध्यप्रदेश के आगर मालवा, उज्जैन और छतरपुर जिलों में शुरू हो गए है।

Advertisment

महिला सशक्तिकरण की तरफ एक और कदम

शाजापुर-दोपड़ा नलखेड़ा मार्ग पर चाचाखेड़ी गांव में स्थित टोल प्लाजा का संपूर्ण प्रबंधन और संचालन ज्योति महिला स्व-सहायता समूह करेगा। राजू बाई इसकी अध्यक्ष हैं। वराहमिहिर आजीविका संकुल स्तरीय संगठन, उज्जैन के कायथा टोल प्लाजा का प्रबंधन करेगा। कौशर परवीन इसकी अध्यक्ष हैं।

प्रगति सामुदायिक महिला आजीविका संगठन छतरपुर में संजयनगर टोल का प्रबंधन सौपा गया है। यह ऐतिहासिक पहल मप्र कैबिनेट के निर्णय के कारण संभव हो सकी है। जिसके अनुसार 2 करोड़ रुपए तक कलेक्शन वाले टोल प्लाजा का प्रबंधन महिला स्व सहायता समूहों को दिया जाएगा, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके।

स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हर बहन लखपति हो

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि टोल प्लाजा चलाना हिम्मत और दबंगई का काम समझा जाता है। प्रदेश में महिलाओं के स्व-सहायता समूह टोल प्लाजा संचालन की जिम्मेदारी ले रहे हैं यह महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है। मुझे पूरा विश्वास है कि बहनें अपने संकल्प में सफल होंगी औऱ दक्षतापूर्वक टोल प्लाजा का संचालन करेंगी।

Advertisment

दुनिया देखेगी कि मध्यप्रदेश की महिलाएं, पुरुषों के वर्चस्व वाले इस कार्य में भी नई उपलब्धियां अर्जित करेंगी। टोल-प्लाजा संचालन से महिलाएं जितनी राशि संग्रहित करेंगी, उसका 30 प्रतिशत बहनों को मिलेगा। मेरी कामना है कि आप टोल प्लाजा का सफल संचालन करें और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हर बहन लखपति हो।

ये भी पढ़ें: 

Bharat Jodo Yatra First anniversary: देश के हर जिले में निकाली जाएगी यात्रा

MP Election 2023: आज नीमच आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

Advertisment

Ram Raja Lok Orchha: मध्यप्रदेश में बनेगा रामराजा लोक, आज ओरछा में CM Shivraj रखेंगे आधारशिला

Weathter Forcast: कम बारिश ने बढ़ाई CM की चिंता, उज्जैन में बाबा महाकाल से करेंगे प्रार्थना, बारिश को लेकर क्या कहता है ज्योतिष और विज्ञान

MP News, Toll Plaza Operate by Women in madhya pradesh, shivraj singh Chauhan, shivraj singh Chauhan News,  Toll Plaza, self-help groups

Advertisment
MP news shivraj singh chauhan shivraj singh chauhan news self-help groups Toll plaza Toll Plaza Operate by Women in madhya pradesh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें