/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/weather.jpg)
नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अब धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पहाड़ियों और उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
इन इलाकों में हो सकती है बारिश
आज दक्षिण तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराइकल और दक्षिण केरल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
यहां चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के कई हिस्सों और पूर्व मध्य प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है।
राजस्थान
राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा। जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
लखनऊ
लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आज बर्फबारी हो सकतों है।देहरादून में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, आसमान में धूप खिली रहेगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
शिमला
शिमला का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
दिल्ली
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।जबकि, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें