Advertisment

खुशखबरी! 1 जून से धीरे-धीरे खुलने लगेगा शहर, कलेक्टर ने दिए संकेत

खुशखबर! 1 जून से धीरे-धीरे खुलने लगेगा शहर, कलेक्टर ने दिए संकेत

author-image
News Bansal
खुशखबरी! 1 जून से धीरे-धीरे खुलने लगेगा शहर, कलेक्टर ने दिए संकेत

इंदौर: कलेक्टर मनीष सिंह ने 10 दिन के सख्त लॉकडाउन के बाद 1 जून से शहर को धीरे-धीरे खोलने का संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए सख्ती जरूरी है। हालांकि इंदौर की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। वहीं शासन की मंशा है कि 1 जून से शहर को खोलना शुरू करना चाहिए। कई अस्पताल फिलहाल खाली हो गए हैं। उम्मीद है कि पॉजिटिव रेट अभी और तेजी से गिरेगा।

Advertisment

गुरुवार को क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में तय किया गया था कि शहर में 7 से 8 दिन की सख्ती और कर दी जाए। इस अवधि में हमने किराना की होम डिलीवरी शुरू रखने की मंजूरी दी है। चोइथराम मंडी समेत अन्य मंडी को बंद करना जरूरी था, क्योंकि वहां स्वरूप को सुधारा नहीं जा सकता।

बता दें कि शुक्रवार से राशन दुकानों को 7 से 8 दिन के लिए ही बंद किया है। इसके बाद ये 1 जून से खुलेंगी। अनलॉक की स्थिति बनने पर शुरुआत में हो सकता है कि पहले की तरह इसका समय 12 बजे तक ही रहे। इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन को खोलन पर भी विचार चल रहा है।

इसके अलावा थोक व्यापारियों को ढ़ील देने की कोशिश की जाएगी। रेस्टोरेंट में टेक अवे की सुविधा शुरू की जा सकती है। इसके साथ ही पहली स्टेज में थोक को ओपन करेंगे। इसके बाद खेरची खोलेंगे और जहां केस आएंगे, वहां सख्ती कर कंटेनमेंट जोन बनाएंगे।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें