Advertisment

रातभर दोस्तों के साथ नाचता रहा दूल्हा, दुल्हन ने दूसरे के साथ ले लिए फेरे

रातभर दोस्तों के साथ नाचता रहा दूल्हा, दुल्हन ने दूसरे के साथ ले लिए फेरे The bridegroom danced with friends all night the bride took rounds with another vkj

author-image
deepak
रातभर दोस्तों के साथ नाचता रहा दूल्हा, दुल्हन ने दूसरे के साथ ले लिए फेरे

राजस्थान के चूरू जिले में एक दुल्हे को अपने दोस्तों के साथ देर रात तक नाचना महंगा पड़ गया। बारात लेकर आए दोस्तों के साथ दुल्हा देर रात तक डीजे की धुन पर जमकर थिरकता रहा जिसे देख दुल्हन को गुस्सा आ गया और उसने बारात लौटा दी। इतना ही नहीं दुल्हन के परिजनों ने दुल्हे और बारातियों की गदर देखकर दुल्हन की शादी दूसरे युवक से करा दी। वही दुल्हे के साथ हुए ऐसे वर्ताव के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisment

खबरों के अनुसार मामला राजस्थन के चुरू जिले के चेलाना गांव का है। हरियाणा के रहने वाला अनिल, राजगढ़ के चेलाना गांव की दुल्हन मंजू से शादी तय हुई थी। अमित अपनी दुल्हन को लेने 15 मई को चेलाना गांव पहुंचा था। गांव में बारात पहुंचते ही बारात में आए करीब 150 बराती डीजे की धुन पर थिरकते रहें। बताया जा रहा है कि बराती इतने नशे में थे कि रात 1 बजे तक नाचते रहे। दुल्हे के दोस्तों ने बारात में इतनी गदर की, कि दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हो गए।

जब रात 2 बजे तक नही पहुंची बारात...

जब रात के 2 बजे तक बारात दुल्हन के घर नहीं पहुंची तो विवाह की रस्में नहीं हो पाई। देर होने और बरातियों की गदर को देखकर दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए। हालंाकि दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों को समझाया भी लेकिन वह लड़ाई करने लगे। फेरो का समय भी निकल चुका था। इसके बाद दुल्हन के परिजनों और गांव वालों ने दुल्हन की शादी किसी दुसरे युवक के साथ करने का फैसला कर लिया। रात में दुल्हन के परिजनों ने उसी मंडप में लड़की की शादी अन्य युवक से करा दी।

बारात पहुंचने से पहले हो चुकी थी शादी

जब देर रात करीब 2 बजे बारात लड़की के दरबाजे पर पहुंची तो सभी लोग दंग रह गए। दुल्हन की शादी किसी दुसरे के साथ हो चुकी थी। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई, इसके बाद दूल्हे को बारात समेत खाली हाथ लौटना पड़ा इसके बाद दुल्हा अपने रिश्तेदारों के साथ राजगढ थाने पहुंचा और दुल्हन पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया इसके बाद दोनों पक्षों ने लिखित में शादी कैंसिल करने का फैसला किया।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें