Advertisment

दुल्हन ने पति को किया दांतो से काटकर घायल, पति ने लगाई गुहार

दुल्हन ने पति को किया दांतो से काटकर घायल, पति ने लगाई गुहार The bride injured her husband by biting her teeth the husband pleaded vkj

author-image
Bansal News
दुल्हन ने पति को किया दांतो से काटकर घायल, पति ने लगाई गुहार

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से एक खबर सामने आई है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने अपने ही पति को दांतों से काटकर घायल कर दिया। घायल पति ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। मामला थाना टप्पल क्षेत्र के खंडेया गांव की है। घायल पति ने थाने में पहुंचकर पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी कई तरह का नशा करती है और नशे की हालत में हंगामा और मारपीट करती है।

Advertisment

पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप

पीड़ित युवक ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी शराब और भांग का सेवन करती है। नशे में वह घर में सभी से झगड़ा और कलह करती है। देर रात 12 बजे गहरी नींद से पत्नी ने जगा दिया और उसके साथ झगड़ा करने लगी। झगड़ा करते हुए उसने अपनी चूड़ियां तोड़ दी और सिर दीवार पर पटक दिया। इसके बाद हाथापाई करते हुए उसके हाथ और छाती में दांतों से बुरी तरह काटकर उसे घायल कर दिया। यही नहीं उसने बुजुर्ग पिता को भी जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद परिवार ने 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस को बुलाया। युवक ने नवविवाहिता पत्नी से छुटकारा दिलाने की मांग भी की है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें