Advertisment

Bhopal: भोपाल की महिला खिलाड़ी की रोहतक में मिली लाश, शव को जलाने का किया गया प्रयास, जेब से निकला यह सुराग...

Bhopal: भोपाल की महिला खिलाड़ी की रोहतक में मिली लाश, शव को जलाने का किया गया प्रयास, जेब से निकला यह सुराग...

author-image
Bansal News
Bhopal: भोपाल की महिला खिलाड़ी की रोहतक में मिली लाश, शव को जलाने का किया गया प्रयास, जेब से निकला यह सुराग...

भोपाल। भोपाल की रहने वाली महिला खिलाड़ी की हरियाणा के रोहतक में गला रेतकर सनीसनीखेज हत्या हुई है। महिला खिलाड़ी का शव नहर की पटरी के पास मिला है। महिला की गला रेतकर हत्या की गई उसके बाद शव को जलाने का प्रयास भी किया गया है। महिला भोपाल की रहने वाली है और निजी स्कूल में पीटी के पद पर कार्यरत थी। महिला राजधानी के बागसेवनिया क्षेत्र में रहती थी और नेशनल लेवल की वेट लिफ्टर भी रही है। महिला का नाम दिव्या कीर्तने बताया जा रहा है। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शव परिजनों को सौंपा गया है और हरियाणा में ही महिला का अंतिम संस्कार किया गया है।

Advertisment

होटल के बिल से हुई पहचान
महिला के शव की पहचान उसके जेब से पार्किंग से निकली स्लिप और होटल के बिल से की गई है। बताया जा रहा है कि महिला का हरियाणा में किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था। इसी सिलसिले में महिला किसी से मिलने हरियाणा पहुंची थी। हरियाणा पुलिस ने हबीबगंज पुलिस से भी संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि महिला ने दो साल पहले एक कोच पर भी रेप का मामला दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Bansal Group Bansal News Bansal News MP CG CG Breaking News bansal bhopal news bansal mp news Bansal News Live Tv bansal mp today news bansal mp Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal bhopal news bhopal ki mahila khiladi ki hatya bhopal ki mahila ki hatya bhopal mahila khiladi hariyana me mahila ki hatya mahila khiladi ka shav mila mahila khiladi ki hatya
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें