Advertisment

Bilaspur Municipal Corporation Budget 2023-24 : अब तक का सबसे बड़ा बजट; 10 अरब 24 करोड़ से ज्यादा का लेखा-जोखा

Bilaspur Municipal Corporation Budget 2023-24 : अब तक का सबसे बड़ा बजट; 10 अरब 24 करोड़ से ज्यादा का लेखा-जोखा,

author-image
Bansal News
Bilaspur Municipal Corporation Budget 2023-24 : अब तक का सबसे बड़ा बजट; 10 अरब 24 करोड़ से ज्यादा का लेखा-जोखा

बिलासपुर। Bilaspur Municipal Corporation Budget 2023-24 : नगर निगम में आज अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया जाना है। लखीराम ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे पेश होने वाला Bilaspur Municipal Corporation Budget बिलासपुर नगर निगम का बजट 10 अरब 24 करोड़ 72 लाख 14 हजार रुपए का रहने वाला है। मेयर रामचरण यादव यह बजट पेश करेंगे। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी अधूरे प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर रही है। बिलासपुर नगर निगम का बीते साल का बजट 943 करोड़ 46 लाख रुपए का रहा था। महापौर रामशरण यादव ने जानकारी दी है कि इस बार के बजट को शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। नए प्रोजेक्ट्स के साथ ही पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Advertisment

इन मुद्दों पर फोकस

- अरपा रिवर
- दो बैराज
- दो आडिटोरियम
- स्पोर्ट्स कांपलेक्स
- अमेरी स्पोर्ट्स मैदान

नियमितीकरण और संविलियन का मुद्दा

बता दें कि बजट के दौरान कर्मचारियों के नियमितीकरण और संविलियन का मुद्दा गूंज सकता है। बीते दिनों ही नियमितीकरण के साथ ही कर राजस्व विभाग में संविलियन और मालगुजारी जमीन का भूमि स्वामी हक के साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर कोटवारों ने प्रदर्शन भी किया था। कोटवार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे। हालांकि, छत्तीसगढ़ का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम कोटवारों के मानदेय को भी बढ़ाया था, लेकिन कोटवार सिर्फ मानदेय बढ़ाए जाने से ही खुश नहीं है। सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान न दिए जाने के चलते एक बार फिर वे प्रदर्शन करने लगे हैं। कोटवार बीते कई सालो से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगें पूरी करने पर छत्तीगढ़ सरकार द्वार ध्यान नहीं दिया गया है। जिसके चलते दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में हड़ताल कर रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल द्वारा 2023-24 का बजट में ग्राम कोटवार के मानदेय को 2250 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए, 3375 से 4500, 4050 से 5500 व 4500 से 6000 कर दिया गया है।

Municipal Corporation Mayor Ramcharan Yadav Lakhiram Auditorium Budget will be presented Budget of Municipal Corporation Bilaspur Municipal Corporation bilaspur Biggest budget
Advertisment
चैनल से जुड़ें