Advertisment

'The Archies' Release Date: इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी सुहाना खान की डेब्यू फिल्म, जानिए पूरी खबर

‘‘द आर्चीज’’ पर आधारित इसी नाम से जोया अख्तर के निर्देशन वाली लाइव-एक्शन फिल्म सात दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

author-image
Bansal News
'The Archies' Release Date: इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी सुहाना खान की डेब्यू फिल्म, जानिए पूरी खबर

मुंबई। 'The Archies' Release Date अमेरिका की मशहूर कॉमिक पुस्तक श्रृंखला ‘‘द आर्चीज’’ पर आधारित इसी नाम से जोया अख्तर के निर्देशन वाली लाइव-एक्शन फिल्म सात दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Advertisment

‘द आर्चीज’ से सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण कर रहे हैं।

1960 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म

फिल्म निर्माताओं के अनुसार, 1960 के दशक की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म आर्ची, बेट्टी, वेरोनिका, जगहेड, रेगी, एथेल और डिल्टन की जिंदगियों के जरिए दोस्ती, आजादी, प्यार, तकरार और विद्रोह को दिखाती है। यह दर्शकों को काल्पनिक पर्वतीय शहर रिवरडेल की सैर कराएगी। फिल्म के कलाकारों ने मुंबई के पश्चिमी द्रुतगति महामार्ग (वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे) पर एक ‘लाइव बिलबोर्ड’ के जरिए जोया अख्तर के साथ इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा की।

https://twitter.com/i/status/1696384520164085837

फिल्म की रिलीज के बचे कम दिन

बिलबोर्ड में नेटफ्लिक्स पर फिल्म के रिलीज होने में बचे दिनों के लिए उल्टी गिनती शुरू की गयी है। अख्तर ने फिल्म निर्माता रीमा कागती और आयशा देवित्रे के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। ‘द आर्चीज’ का प्रोडक्शन नेटफ्लिक्स इंडिया, अख्तर और कागती के टाइगर बेबी, आर्ची कॉमिक्स और ग्राफिक इंडिया ने किया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें

Career Planning Tips: आखिर करियर के लिए सही प्लानिंग की जरुरत क्यों? छात्रों को काम आएंगे यह प्लानिंग टिप्स

Agniveer Recruitment 2023: पहली सितंबर से शुरू होने वाली अग्निवीर भर्ती स्थगित, अब 26 नवम्बर से होगी शुरू

CG Election 2023: डौंडीलोहारा विधानसभा सीट का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

Advertisment

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का ऐलान, दूसरे लिस्ट भी जल्द होगी जारी

Good Time Sign: नेवला का दिखना, मतलब बहुत जल्द बदलेगी किस्मत, यहां दिखना बेहद शुभ

suhana khan Netflix Khushi Kapoor Joya Akhtar 'The Archies' Release Date
Advertisment
चैनल से जुड़ें