Advertisment

मेरा धर्म भ्रष्‍ट हो गया: मंदिर के सेवादार ने स्विगी से ऑनलाइन आर्डर किया पनीर रोल, डिलीवरी बॉय के आते ही हुआ कुछ ऐसा !

Temple Sevadar Got Eggroll: मंदिर के सेवादार स्विगी से ऑनलाइन आर्डर किया पनीर रोल, डिलीवरी बॉय के आते ही हुआ कुछ ऐसा !

author-image
Manya Jain
Temple Sevadar Got Eggroll

Temple Sevadar Got Eggroll

Temple Sevadar Got Eggroll: मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र के दिल्ली रोड पर स्थित विश्व एनक्लेव में विवादित घटना सामने आई है. जहां मंदिर के एक सेवादार और एक मुस्लिम डिलीवरी बॉय के बीच धर्म और भोजन से संबंधित विवाद हो गया।

Advertisment

बता दें सिद्धपीठ बाबा औघड़नाथ मंदिर के सेवादार नीतीश बुद्धि राजा ने स्विगी कंपनी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे ससुराल गए हुए थे, उन्होंने "बाप ऑफ रोल्स" रेस्तरां से पनीर रोल ऑर्डर किया था। हालाँकि, जब ऑर्डर उनके पास पहुँचा तो उसमें पनीर रोल की जगह एगरोल दिया गया।

गलत ऑर्डर आने के बाद सेवादार ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1841784378055184869

ये भी पढ़ें: दो तस्वीरें: कल हजारों अतिथियों का जमावड़ा आज खाली मैदान, 24 घंटे में ऐसे तितर-बितर हुए अतिथि!

Advertisment

मुस्लिम डिलीवरी बॉय ने पहुंचाया किया आर्डर 

सेवादार ने न केवल गलत ऑर्डर को लेकर आपत्ति जताई, बल्कि इस बात पर भी सवाल उठाए। साथ ही  मुस्लिम डिलीवरी बॉय पर धर्म भ्रष्ट का आरोप लगया है। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर धार्मिक मुद्दे को और भड़का दिया, जिसके चलते आसपास के लोग भी घटना स्थल पर एकत्र हो गए।

publive-image

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेस्तरां के दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। यह स्पष्ट नहीं है कि रेस्तरां की ओर से गलती कैसे हुई, लेकिन इस घटना ने धार्मिक आस्था और भोजन से जुड़े मुद्दों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि इस विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए।

Advertisment

सेवादार ने लगाए ये आरोप 

दिल्ली रोड निवासी नीतीश बुद्धि राजा, जो बाबा औघड़नाथ मंदिर में सेवादार हैं, ने हाल ही में एक विवाद का सामना किया। उन्होंने अपनी ससुराल से स्विग्गी के जरिए बाप ऑफ रोलस नामक दुकान से एक वेज रोल ऑर्डर किया, लेकिन उन्हें एग रोल डिलीवर किया गया।

जब उन्होंने इस गलती की शिकायत की, तो दुकान के मालिक ने न केवल अपनी गलती मानने से इनकार किया, बल्कि उन्हें धमकाते हुए कहा कि वे इसके परिणाम भुगतेंगे। यह भी पता चला कि एग रोल देने वाला डिलीवरी ब्वॉय झारखंड का रहने वाला है और दूसरे संप्रदाय से संबंधित है।

इसके अलावा, दुकान बिना फूड लाइसेंस और जीएसटी के चल रही है, जो खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। यह घटना न केवल नीतीश के लिए बल्कि स्थानीय व्यापारियों के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है कि वे कानून का पालन करें और उपभोक्ताओं के अधिकारों का सम्मान करें।

ये भी पढ़ें:  Maihar Train News: मैहर स्टेशन पर रुकेंगी ये 14 जोड़ी ट्रेनें, आज से 17 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

सेवादार को एग रोल यूपी न्यूज मेरठ समाचार उत्तर प्रदेश समाचार wrong Delivery rage spark Uttar Pradesh Samachar UP News Swiggy Delivered egg roll sewadar got egg roll meerut online Delivery meerut news
Advertisment
चैनल से जुड़ें