Advertisment

मध्य प्रदेश में ठंड से रात में बढ़ी ठिठुरन: कोहरे का सिलसिला शुरू, प्रदेश के 16 जिलों में लुढ़का रात का तापमान

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में ठंड से रात में बढ़ी ठिठुरन: ठंड और कोहरा के सिलसिला शुरू, प्रदेश के 16 जिलों में लुढ़का रात का पारा

author-image
Manya Jain
मध्य प्रदेश में ठंड से रात में बढ़ी ठिठुरन: कोहरे का सिलसिला शुरू, प्रदेश के 16 जिलों में लुढ़का रात का तापमान

MP Weather Today: प्रदेश में नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ठंड बढ़ने लगी है. ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश के अमरकंटक और पचमढ़ी में सबसे ठंडा तापमान रहा।

Advertisment

इन दोनों ही स्थानों पर टेम्प्रेचर 12 डिग्री से नीचे चल रहा है. बात करें ग्वालियर की तो भोपाल, जबलपुर की तुलना यहां तापमान कम ठंडा रहा. ग्वालियर में पारा 16 डिग्री दर्ज किया गया है. इंदौर उज्जैन में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस (MP Weather Today) के आसपास दर्ज किया गया है।

नवंबर की शुरुआत में उत्तर से आ रहीं हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहता है। हालांकि, 15 नवंबर के बाद हवाओं का असर तेज होगा। इससे रात और दिन के तापमान में और गिरावट होने लगेगी।

 MP में न्यूनतम और अधिकतम तापमान वाले शहर 

मध्य प्रदेश में वर्तमान में सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में पचमढ़ी (नर्मदापुरम) का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस है, जो इसे सबसे ठंडा बनाता है। इसके बाद गिरवर (शाजापुर) में 14.9 डिग्री सेल्सियस, मंडला में 15.2 डिग्री सेल्सियस, छिंदवाड़ा में 15.4 डिग्री सेल्सियस, और कल्याणपुर (शहडोल) या राजगढ़ का तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Advertisment

आगर में न्यूनतम तापमान 20.9°C दर्ज किया गया है। धार और सागर (MP Weather Today) का न्यूनतम तापमान 20.0°C है। इसके अलावा, दमोह का तापमान 19.5°C दर्ज किया गया है। नरसिंहपुर में यह 19.4°C रहा, जबकि शिवपुरी और सतना में 19.2°C का तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: अब नहीं कोई टेंशन, झटपट ऐसे कटेगी फसल, पूरा वीडियो शनिवार, 9 नवंबर सुबह 8 बजे, बंसल न्यूज डिजिटल पर

कैसे रहा पिछले 24 घंटो का तापमान (MP Weather Today)

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे इंदौर, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे; ग्वालियर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

Advertisment

गुना में दिन का तापमान सबसे ज्यादा

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान (MP Weather Today) गुना में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, उज्जैन और रतलाम में भी तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, प्रदेश में रात का सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें: किसान मित्र क्रीपर: न हार्वेस्टर की जरूरत न मजदूरों की टेंशन, अब बिना बिजली-डीजल के झटपट फसल काटेगी ये अनूठी मशीन

मौसम अपडेट मौसम ठंड का अहसास एमपी मौसम आज का मौसम mp weather update MP Weather News MP today weather update mausam MADHYA PRADESH weather indore weather bhopal weather aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें