Advertisment

Teej Special Train 2025: तीजा पर्व पर महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Teej Special Train 2025: तीजा पर्व पर महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ रेलवे की बड़ी सौगात। रायपुर-अनूपपुर और रायपुर-ताड़ोकी रूट पर 24, 25, 28 और 29 अगस्त 2025 को फेस्टिवल स्पेशल मेमू ट्रेनें चलाई जाएंगी। जानें पूरा शेड्यूल।

author-image
Shashank Kumar
Teej Special Train 2025

Teej Special Train 2025

हाइलाइट्स

  • तीजा पर्व पर महिलाओं के लिए ट्रेन सुविधा

  • रायपुर-अनूपपुर व रायपुर-ताड़ोकी रूट पर संचालन

  • 24, 25, 28 और 29 अगस्त को ट्रेनें

Advertisment

Teej Special Train 2025: तीजा पर्व पर मायके जाने वाली महिलाओं के लिए रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। छत्तीसगढ़ में दो जोड़ी तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेनें (Teej Festival Special Trains) चलाने का फैसला किया गया है। ये ट्रेनें रायपुर–अनूपपुर–रायपुर और रायपुर–ताड़ोकी–रायपुर रूट (Special Train Routes) पर चलेंगी। इससे तीजा के मौके पर महिलाओं को यात्रा (Travel Convenience) में बड़ी राहत मिलेगी।

[caption id="attachment_881521" align="alignnone" width="1146"]Teej Special Train 2025 तीजा स्पेशल ट्रेन[/caption]

कब चलेंगी तीजा स्पेशल ट्रेनें? (Teej Special Train Schedule)

रेलवे ने दोनों रूट्स पर तय तारीखों में ट्रेनों का संचालन करने का ऐलान किया है।

Advertisment
  • गाड़ी संख्या 06803/06804 रायपुर-अनूपपुर-रायपुर – 24 और 28 अगस्त 2025 को।
  • गाड़ी संख्या 06805/06806 रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर – 25 और 29 अगस्त 2025 को।

इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा (Festival Travel Benefits) उन महिलाओं को होगा जो अपने मायके (Home Town) तीजा मनाने जाना चाहती हैं।

रायपुर-अनूपपुर-रायपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

  • रायपुर से प्रस्थान (06803): 24 और 28 अगस्त को सुबह 4:50 बजे। यह ट्रेन सिलयारी, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, उसलापुर, करगी रोड, पेंड्रारोड, जैतहरी होते हुए सुबह 10:15 बजे अनूपपुर पहुंचेगी।
  • वापसी (06804): दोपहर 1:30 बजे अनूपपुर से रवाना होकर शाम 7:15 बजे रायपुर पहुंचेगी।
Advertisment

यह रूट (Raipur to Anuppur Train Route) उन महिलाओं के लिए बहुत सुविधाजनक होगा जो उत्तर छत्तीसगढ़ (North Chhattisgarh) की ओर जाती हैं।

रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

  • रायपुर से प्रस्थान (06805): 25 और 29 अगस्त को सुबह 6:00 बजे। यह ट्रेन दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ होते हुए सुबह 10:15 बजे ताड़ोकी पहुंचेगी।
  • वापसी (06806): दोपहर 12:00 बजे ताड़ोकी से रवाना होकर शाम 4:25 बजे रायपुर पहुंचेगी।

यह रूट (Raipur to Tadoki Train Route) दक्षिण छत्तीसगढ़ (South Chhattisgarh) की महिलाओं के लिए त्योहार यात्रा (Festival Travel) को आसान बनाएगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  नई बाइक खरीदने पर मिलेंगे दो हेलमेट: सड़क सुरक्षा को लेकर रायपुर SSP का बड़ा फैसला, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

त्योहार पर खुशियों का सफर अब आसान

रेलवे की इस पहल (Indian Railways Special Trains) से तीजा पर्व पर महिलाओं को घर पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। भीड़भाड़ से बचते हुए महिलाएं आराम से अपने मायके पहुंचकर तीजा पर्व (Teeja Festival 2025) मना पाएंगी। इस तरह रेलवे की तरफ से यह पहल न केवल यात्रियों की सुविधा (Passenger Convenience) बढ़ाएगी बल्कि तीजा पर्व को और भी खास बना देगी।

ये भी पढ़ें:  CG State GST Action Update: 20 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा, दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम, हिरासत में एक आरोपी

Advertisment

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Teeja Special Train 2025 Teeja Festival Train Arrangement Teeja Festival 2025 Special Train Raipur-Tadoki Train Raipur-Anuppur Train Schedule Raipur Tadoki Festival Train Raipur Special Train August Raipur Anuppur Special Train MEMU Special Train 2025 Festival Train News Festival Special Train Chhattisgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें