Advertisment

Tecno Pova Slim 5G Sale: दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कहां मिलेगा...

Tecno Pova Slim 5G Sale: Tecno Pova Slim 5G भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 5160mAh बैटरी और 19,999 रुपए कीमत पर अब फ्लिपकार्ट से खरीदें।

author-image
Bansal news
Tecno Pova Slim 5G Sale: दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कहां मिलेगा...

हाइलाइट्स

  • दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

  • Tecno Pova Slim 5G में 50MP कैमरा सेटअप

  • 19,999 रुपए में मिलेगा दमदार फीचर्स वाला फोन

Advertisment

Tecno Pova Slim 5G Sale: स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो (Tecno) ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova Slim 5G लॉन्च किया था। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला (slimmest) 5G स्मार्टफोन है। अब यह फोन भारत में खरीदारी के लिए उपलब्ध हो गया है।

कितनी है कीमत

Tecno Pova Slim 5G को कंपनी ने 19,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) से खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Cool Black, Sky Blue और Slim White कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

publive-image

डिस्प्ले और डिजाइन की बात करें तो...

इस फोन में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले कर्व्ड पैनल (curved panel) के साथ आती है और इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट (refresh rate) दिया गया है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक है, जिससे धूप में भी डिस्प्ले साफ दिखाई देती है।

Advertisment

publive-image

दमदार चिपसेट से है लैस

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया है। फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग (gaming) के लिए काफी स्मूथ अनुभव देती है।

publive-image

ये भी पढ़ें- MP Police Transfer: मप्र पुलिस इंस्पेक्टर के तबादले, PHQ ने किया एकतरफा रिलीव

मिलेगा 50MP का प्राइमरी कैमरा

फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग (video calling) के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisment

लंबे समय तक चलेगी बैटरी

फोन में 5160mAh की बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक चलने की क्षमता रखती है। यह बैटरी 45W की फास्ट चार्जिंग (fast charging) को सपोर्ट करती है।

डिटेल में देखें स्पेसिफिकेशन...

कैटेगरीडिटेल्स
डिजाइनअल्ट्रा-स्लिम बॉडी, लगभग 5.95mm मोटाई; वजन लगभग 156g; IP64 डस्ट/स्प्लैश रेसिस्ट
रंगCool Black, Sky Blue, Slim White
डिस्प्ले6.78-इंच 3D कर्व्ड AMOLED, 1.5K रिज़ोल्यूशन (लगभग 1224 × 2720), 144Hz रिफ्रेश रेट, ~4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, Corning Gorilla Glass 7i
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6400, ऑक्टा-कोर
मेमोरी8GB RAM
स्टोरेज128GB इंटरनल स्टोरेज (माइक्रोSD स्लॉट नहीं)
सॉफ्टवेयरAndroid 15 आधारित HiOS 15
रियर कैमरा50MP मेन + 2MP डेप्थ, वीडियो: 1440p@30fps, 1080p@30fps
फ्रंट कैमरा13MP सेल्फी कैमरा
बैटरी5160mAh
चार्जिंग45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग
सुरक्षाइन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक
कनेक्टिविटी5G, Dual SIM, Wi‑Fi, Bluetooth, GPS/GLONASS/GALILEO/BDS, USB Type‑C
एक्स्ट्राअल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ बड़ी बैटरी, हाई-रीफ्रेश 1.5K AMOLED, बेसिक IP64 सुरक्षा

Health Tips: नमक, चीनी और तेल… एक दिन में कितनी मात्रा खाना सही? जानें क्या कहता है WHO

Advertisment
हमारी रसोई में रोजाना सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली तीन चीजें ऐसी हैं जिसके बिना स्वाद अधूरा है, लेकिन यही चीज ऐसी भी है जिसके अधिक सेवन करने से आपके शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। ये हैं चीनी, नमक और तेल। इनके बिना खाना अधूरा लगता है। सुबह की चाय में चीनी, दोपहर के खाने में नमक और पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
thinnest smartphone Tecno smartphone India Tecno Slim phone Tecno Pova Slim specs Tecno Pova Slim review Tecno Pova Slim price Tecno Pova Slim launch Tecno Pova Slim India sale Tecno Pova Slim Flipkart Tecno Pova Slim features Tecno Pova Slim design Tecno Pova Slim camera Tecno Pova Slim battery Tecno Pova Slim 5G Tecno new smartphone Tecno MediaTek Dimensity Tecno flagship phone Tecno fast charging phone Tecno AMOLED display Tecno 5G phone
Advertisment
चैनल से जुड़ें