Advertisment

AI की दुनिया में फिर से पॉपुलर हो रहे Dumbphone: युवा कर रहे सबसे ज्‍यादा यूज, जानें इसकी पूरी डीटेल क्‍यों हैं खास

Dumbphone for Youth: दुनिया में स्मार्टफोन एक ऐसी चीज है जिसके बिना हम थोड़ी देर भी नहीं रह सकते हैं।सुबह उठने से लेकर रात को

author-image
Aman jain
AI की दुनिया में फिर से पॉपुलर हो रहे Dumbphone: युवा कर रहे सबसे ज्‍यादा यूज, जानें इसकी पूरी डीटेल क्‍यों हैं खास

Dumbphone for Youth: दुनिया में स्मार्टफोन एक ऐसी चीज है जिसके बिना हम थोड़ी देर भी नहीं रह सकते हैं।

Advertisment

सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम कई बार अपने स्‍मार्टफोन को चेक करते हैं। आज कल हम टाइम पास करने के लिए सबसे ज्‍यादा फोन का यूज कर रहे है।

इसी के साथ हमारे ऑफिस का काम हो या फिर कोई पर्सनल काम इन सब में स्मार्टफोन ने हमारी लाइफ को बहुत आसान बना दिया है, लेकिन कहीं न कहीं स्मार्टफोन की लत हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी साबित हो रही है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1806623953990963392

आज छोटे-छोटे बच्‍चे स्‍मार्टफोन की लत का शिकार हो रहे हैं। इन सभी समस्‍याओं के बीच युवाओं के बीच Dumbphone काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Advertisment

अगर आप भी इस फोन के बारे में नहीं जानते तो हम आज आपको इसकी सारी जानकारी देने जा रहे हैं।

क्या होते हैं Dumbphone

Dumbphone का दूसरा नाम फीचर फोन होता है। स्मार्टफोन से पहले फीचर फोन का ही जमाना था जो कि केवल कॉलिंग और मैसेज के लिए यूज किए जाते थे।

जैसे—जैसे नई टेक्‍नोलॉजी बढ़ती गई वैसे-वैसे स्‍मार्टफोन में कई सुविधाएं देखने को मिलने लगी।

Advertisment

इस टेक्‍नोलॉजी के कारण ही फीचर फोन की जगह स्मार्टफोन ने ले ली और फीचर फोन का इस्तेमाल कम हो गया।

आज हमारी जिंदगी केवल स्मार्टफोन के ईद-गिर्द सिमटकर रह गई है ऐसे में  Dumbphone या फीचर फोन का फिर से यूज किया जाने लगा है, क्योंकि फीचर से सिर्फ आप कॉलिंग या मैसेज ही कर सकते हैं इसमें गेमिंग, चैटिंग या सोशल मीडिया का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

युवाओं के फेवरेट बन रहे Dumbphone

आज के AI के जमाने में सब लोग टेक्‍नोलॉजी की तरफ बड़ रहे हैं, लेकिन युवाओं (Dumbphone for Youth) में इसका उल्‍टा असर देखने को मिल रहा है।

Advertisment

युवाओं को Dumbphone या फीचर फोन काफी पसंद आ रहे हैं, क्योंकि ये फोन आपको स्मार्टफोन के नशे (Dumbphone for Youth) से बचाने में मदद करता है।

अगर आप खुद को डिजिटल दुनिया से दूर रखकर थोड़ा आराम देना चाहते हैं तो डंब फोन बेहतर ऑप्‍शन है।

फीचर फोन में स्मार्टफोन की तरह बहुत सारे फीचर्स या सुविधाएं नहीं होती इसलिए आप इसे केवल कॉलिंग और मैसेज के लिए उपयोग कर सकते हैं।

Advertisment

इन खूबियों से होते हैं Dumbphone या फीचर फोन खास............

टिकाऊपन और मजबूती

Dumbphone आमतौर पर स्मार्टफोन की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं और लंबे समय तक आपका साथ देते हैं।

डिजिटल डिटॉक्स

लोग स्मार्टफोन के नशे और सोशल मीडिया पर लगातार बने रहने से थक गए हैं। इस कारण बहुत से लोग डिप्रेशन का शिकार भी हो गए।

Dumbphone उन्हें डिजिटल दुनिया से थोड़ा आराम देता है और अपने वास्तविक जीवन पर ध्यान देने के लिए समय प्रदान करता है।

Advertisment

सुरक्षा

Dumbphone को स्‍मार्टफोन से ज्‍यादा सुरक्षित माना जाता है। इसको हैक नहीं किया जाता है। इसमें आप एक डिसप्‍ले लॉक के माध्‍यम से फोन को सुरक्षित रख सकते हैं।

कम है इसकी कीमत

स्मार्टफोन की तुलना में Dumbphone काफी सस्‍ते होते हैं इसलिए ये हर व्‍यक्ति के बजट में आ जाते हैं। इनका रख रखाव में भी किसी प्रकार का कोई खर्चा नहीं होता है।

हमेशा से लोकप्रिय Dumbphone मॉडल

Nokia 3310

Punkt MP02

Light Phone II

AGM A10

Hisense F20

यह भी पढ़ें- Airtel New Plans List: एयरटेल कस्टमर्स को बड़ा झटका, जियो के बाद अब कंपनी ने भी बढ़ाई कीमत, इस दिन से लागू

Advertisment
चैनल से जुड़ें