Advertisment

Mahindra XUV 3XO Launch: लॉन्च होते ही Mahindra XUV 3XO ने मचाई मार्केट में धूम, 60 मिनट में 50 हजार यूनिट बुक

Mahindra XUV 3XO Launch: महिंद्रा ने आज यानी 15 मई को अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट SUV Mahindra XUV 3XO की बुकिंग शुरू कर दी है।

author-image
Aman jain
Mahindra XUV 3XO Launch: लॉन्च होते ही Mahindra XUV 3XO ने मचाई मार्केट में धूम, 60 मिनट में 50 हजार यूनिट बुक

Mahindra XUV 3XO Launch: महिंद्रा ने आज यानी 15 मई को अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट SUV Mahindra XUV 3XO की बुकिंग शुरू कर दी है।

Advertisment

गाड़ी को इतना अच्छा रिस्पांस मिला है कि कंपनी को 10 मिनट में ही 27,000 और 1 घंटे में 50,000 बुकिंग्स मिल गई हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1791028323168010499

आप भी इस न्‍यू गाड़ी के दिवाने हैं तो आप भी इसे ऑनलाइन या अपने नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप पर जाकर 21,000 रुपये देकर बुक करा सकते हैं।

महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ कार - प्राइस, फोटो, माइलेज और फीचर्स

Mahindra XUV 3XO फीचर

Mahindra XUV 3XO में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, अच्छा म्यूजिक सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले, 360 डिग्री कैमरा, एंबिएंट लाइटिंग, लेदर सीट, नया सेंटर कंसोल और पीछे के लिए AC वेंट्स मिलते हैं।

Advertisment

जोकि इस कार को एक लग्‍जरी कार बना देते हैं। ग्राहक को इस बजट में ये सब फीचर खूब पंसद आ रहे हैं।

महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ फोटो : एक्सयूवी 3एक्सओ की इंटीरियर और एक्सटीरियर इमेज

अच्‍छे लुक के साथ सेफ भी

Mahindra XUV 3XO में सुरक्षा के लिहाज से 6 एयरबैग्स, रियर डिस्क ब्रेक, ESP और ISOFIX सभी मॉडल्स में मिलते हैं।

महिंद्रा के टॉप मॉडल में आपको और भी फीचर्स मिलते हैं, जैसे ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट असिस्ट, लेवल 2 ADAS (ये फीचर इस सेगमेंट में पहली बार दिया जा रहा है)।

Advertisment

ये सब फीचर मिलकर इस कार को एक सेफ कार बना रहे हैं।

आज आ गया धमाकेदार XUV 3XO, जानें फीचर्स और कीमत - Times Bull

जल्‍दी होगी डिलीवरी शुरू

कंपनी ने बताया है कि उसने पहले ही 10,000 से ज्यादा गाड़ियां बना ली हैं और हर महीने 9000 गाड़ियां बनाने की क्षमता भी तैयार कर ली है।

इसकी डिलीवरी 26 मई से शुरू हो जाएगी। कंपनी का कहना है कि वो ग्राहकों को जल्दी से जल्दी गाड़ी देने की पूरी कोशिश करेगी।

Mahindra XUV 3XO असल में पहले आ चुकी XUV 300 का ही नया वर्जन है।

इसमें नया डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस, नए फीचर्स के साथ अंदर का नया लुक, पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन और ज्यादा सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं।

Advertisment

इन सभी फीचर को देखकर ही इस कार की बुकिंग सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।

यह भी पढ़ें

https://bansalnews.com/auto-cars-kia-ev3-electric-teased-to-be-unveiled-on-23-may-2024-news-in-hindi-amn/

Advertisment
चैनल से जुड़ें