Advertisment

Redmi का धांसू फोन India में लॉन्‍च: 108-मेगापिक्सल कैमरे के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स, जानें प्राइज और स्‍प‍ेसिफिकेशन

Redmi 13 5G: चाइनीज इलेक्ट्रिक कंपनी की सब्सिडियरी ब्रांड रेडमी ने आज 9 जुलाई को अपना एक शानदार स्‍मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लॉन्‍च

author-image
Aman jain
Redmi का धांसू फोन India में लॉन्‍च: 108-मेगापिक्सल कैमरे के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स, जानें प्राइज और स्‍प‍ेसिफिकेशन

Redmi 13 5G: चाइनीज इलेक्ट्रिक कंपनी की सब्सिडियरी ब्रांड रेडमी ने आज 9 जुलाई को अपना एक शानदार स्‍मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है।

Advertisment

इस नए स्‍मार्टफोन का नाम Redmi 13 5G है। यूजर्स के लंबे इंतजार के बाद ये स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी आ गया है।

कंपनी की मानें तो Redmi 13 5 जी स्मार्टफोन यूजर्स को बेहद पसंद आने वाला है। स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जनरेशन 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो कंपनी के ही 'हाइपर ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

publive-image

कंपनी का कहना है कि इस फोन में आपको नए फीचर्स के साथ कई स्‍मार्ट फीचर्स मिलने वाले हैं। तो आईए हम आपको इस फोन की पूरी डिटेल की जानकारी देते हैं।

Advertisment

Redmi 13 5G की धांसू स्पेसिफिकेशन्स

Display: इस फोन मेंडुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी 13 5G एंड्रॉयड 14 पर चलता है जिसके ऊपर Xiaomi की हाइपरओएस स्किन है।

इसमें 6.79 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है।

Camera: फोटो और वीडियो के लिए, Redmi 13 5G में सैमसंग ISOCELL HM6 सेंसर और f/1.75 अपर्चर वाला 108-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Advertisment

कंपनी का कहना है कि प्राइमरी कैमरा 3x इन-सेंसर ज़ूम प्रदान करता है। फोन में 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी है।

https://twitter.com/RedmiIndia/status/1804039835037958547

वीडियो चैट और सेल्फी के लिए, इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है, जो डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट में स्थित है।

Battery:  स्मार्टफोन डेटा ट्रांसफर और 33W पर 5,030mAh की बैटरी चार्ज करने के लिए USB टाइप-C पोर्ट से भी लैस है।

Advertisment

Redmi 13 5G में आपको 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। हैंडसेट में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, GPS और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं।

Ram & Storage: शाओमी Redmi 13 5G में आपको 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलता है।

क्‍या है नए स्‍मार्टफोन की प्राइज

भारत में Redmi 13 5G की कीमत 6GB + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के लिए 13,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB + 128GB मेमोरी वैरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। स्मार्टफोन हवाईयन ब्लू, ब्लैक डायमंड और ऑर्किड पिंक कलर में उपलब्ध है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- WhatsApp कर रहा आपकी जासूसी: Elon Musk ने मैसेजिंग ऐप को बताया स्पाईवेयर, सच जान उड़ जाएंगे आपके होश!

Advertisment
चैनल से जुड़ें