Advertisment

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव और ईशान को मिली जगह

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का एलान, सूर्यकुमार यादव और ईशान को मिली जगह IND vs AUS: Team India announced for Border Gavaskar Trophy, Suryakumar Yadav and Ishaan got place

author-image
Bansal News
IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव और ईशान को मिली जगह

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से होने वाले 4 मैचों की बोर्डर गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। हालांकि अभी पहले 2 मैच के लिए ही बीसीसीआई (BCCI) ने टीम घोषित की है। टीम में कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है। पंत के चोटिल होने की वजह से ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है। वहीं Mr 360 से मशहूर सूर्यकुमार यादव को भी टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिली है।

Advertisment

रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत के प्रमुख ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के बाद सीरीज से वापसी कर रहे हैं। वे चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं उतर सके थे। हालांकि बता दें कि उनका प्लेइंग 11 में शामिल होना फिटनेस पर निर्भर करेगा। हार्दिक पंड्या हालांकि टेस्ट टीम से बाहर हैं। जडेजा के अलावा रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और स्पिनर कुलदीप यादव टीम में शामिल है।

बुमराह को फिर नहीं मिली जगह

बता दें कि जसप्रीत बुमराह का रिहैबिलिटेशन जारी है और यही वजह है कि उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी गैर मौजूदगी में उमेश यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज पेस अटैक की जिम्मेदारी संभालेगे। चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर बाएं हाथ के गेंदबाज जयदेव उनादकट को मौका मिला है।

बता दें कि यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को यह सीरीज जीतनी जरूरी है। श्रृंखला 9 फरवरी को नागपुर में दिल्ली, धर्मशाला और अहमदाबाद में टेस्ट के साथ शुरू होगी।

Advertisment

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोल श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और सूर्यकुमार यादव।

हनुमा विहारी विराट कोहली मुरली विजय मुंबई इंडियंस भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2019 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया इशांत शर्मा आईपीएल 2023 आईपीएल अजिंक्य रहाणे WTC final WTC world test championship final world test championship 2021-23 World Test Championship virat kohli ravi shastri virat kohli captain virat kohli Team india Suryakumar Yadav Rohit Sharma Rishabh Pant Ravi Shastri Pat Cummins murali vijay Mayank Agarwal jasprit bumrah ishant sharma Ishan kishan India vs Australia warm up match india vs australia test series 2023 tickets india vs australia test series 2023 India vs Australia Test Series India vs Australia Test india vs australia 2023 India vs Australia ind won test series vs Australia in Australia 2019 ind vs test series 2023 Ind vs Aus Test Series ind vs aus 2023 test series Ind vs Aus hardik pandya captain indian cricket team Hardik Pandya happy new year 2023 hanuma vihari Cricket News in Hindi cricket news cricket australia Cheteshwar Pujara captain virat kohli captain rohit sharma captain hadrik pandya border gavaskar trophy series border gavaskar trophy 2023 tickets border gavaskar trophy 2023 schedule border gavaskar trophy BCCI Australia Ajinkya Rahane 2023 calendar 'मयंक अग्रवाल'
Advertisment
चैनल से जुड़ें