Advertisment

CG Teacher Arrested: बच्ची को चार दिन बाथरूम में बंद रखा, वजह जान आप हो जाएंगे हैरान

प्रदेश के रायगढ़ जिले में पांच वर्ष की बालिका को घर में कथित तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप में सरकारी स्कूल की प्रधान अध्यापिका गिरफ्तार।

author-image
Bansal News
CG Teacher Arrested: बच्ची को चार दिन बाथरूम में बंद रखा, वजह जान आप हो जाएंगे हैरान

छत्तीसगढ़। CG Teacher Arrested प्रदेश के रायगढ़ जिले में पांच वर्ष की बालिका को घर में कथित तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप में सरकारी स्कूल की प्रधान अध्यापिका को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पड़ोसियों द्वारा की गई सूचना के आधार पर की गई।

Advertisment

यह भी पढ़ें-आज का मुद्दा: हार की याद अब क्यों? क्या सरोज पांडेय के बयान से BJP में गुटबाजी के मिले संकेत?

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी कि बताया कि जिले के खरसिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने पांच वर्षीय बालिका को प्रताड़ित करने के आरोप में सरकारी प्राथमिक स्कूल की प्रधान अध्यापिका आशा अग्रवाल (52) को गिरफ्तार कर लिया है।

सिंचाई कॉलोनी स्थित घर से बरामद किया

उन्होंने बताया कि पड़ोसियों की शिकायत पर महिला बाल विकास विभाग और खरसिया पुलिस ने इस महीने की 20 तारीख को अग्रवाल के सिंचाई कॉलोनी स्थित घर से बालिका को बरामद किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खरसिया पुलिस ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी रायगढ़ और आशियाना खुला आश्रय गृह के संयोजक की रिपोर्ट पर आज मामला दर्ज किया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Tea in India: चाय का हिंदी नाम क्या है? जानिए कहानी और गर्मी में ठंडक दिलाने वाली चुस्की कौन-सी है?

उन्होंने बताया कि बालिका को बाल कल्याण समिति रायगढ़ के समक्ष परामर्श के लिए पेश किया गया था। बालिका डरी सहमी हुई है, मन:स्थिति शांत होने पर उसकी काउंसलिंग की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अग्रवाल बालिका को कुछ माह पहले ही खरसिया लाई थी।

बच्ची को बाथरूम में बंद किया था

शिक्षिका पर आरोप है कि उसने बच्ची को बाथरूम में बंद किया था। अब पुलिस उसे गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक शिक्षिका ने बच्ची के लिए गोद लिया था और उसे प्रताड़िता कर रही थी। बच्ची को खाना भी नहीं दिया जा रहा था।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Kuno Cheetah Big News: मध्य प्रदेश वन विभाग ने केंद्र को लिखा पत्र, कूनो में चीतों पर किया बड़ा खुलासा

जिस दिन बच्ची के लिए आरोपी शिक्षिका के चंगुल से निकाला गया उस दिन भी बच्ची के लिए बाथरूप में बंद करके रखा गया था। पुलिस ने यह कार्रवाई बीते 20 अप्रैल को की थी। बच्ची की स्थिति यह थी कि वह बाथरूम से बाहर आने के बाद रोशनी तक नहीं देख पा रही थी।

Chhattisgarh CG Teacher Arrested In CG Raigarh Girl News Teacher arrested
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें